Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



कांग्रेस बागी विधायकों के लिए फिर दरवाजे खोलने को तैयार !

देहरादून । उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल शुरु हो गई है। प्रदेश में अब अगला चुनाव 2022 में विधानसभा के लिए होना है और इसे लेकर कांग्रेस में खदबदाहट शुरु हो गई है। 2016 में सत्तासीन पार्टी को झटका देने वाले और तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार को गिराने वाले नेताओं के लिए भी पार्टी के दरवाजे खुल गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक सीबीआई केस में गिरफ्तारी की आशंका के बीच झूल रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पुराने गिले-शिकवे मिटाने को तैयार हैं। उत्तराखंड में सबसे खराब स्थिति में पहुंच गई कांग्रेस के पास 11 से ज्यादा विधायक होते अगर 2016 में 10 नेता बगावत कर पार्टी न छोड़ते। माना जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए यह निजी झटका था लेकिन 2017 में ऐतिहासिक हार झेलने वाले रावत अब पुरानी बातों को दफन करने को तैयार हैं लेकिन शर्तों के साथ। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि गिले-शिकवे तो रहेंगे ही लेकिन पार्टी की भलाई के लिए नाराजगी को साइड करने के लिए भी वह तैयार हैं। हालांकि हरीश रावत इसके लिए एक शर्त भी रखते हैं और वह शर्त है समय की, रावत कहते हैं कि अभी, जबकि पार्टी को मजबूत बनाने की जरूरत है, तब जो आएगा उसका स्वागत होगा। बाद में जब सारे संकट गुजर जाएंगे तब आने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। हरीश रावत तो बागियों को माफ करने को तैयार हैं लेकिन पार्टी के युवा नेता इसमें बहुत इच्छुक नजर नहीं आते। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी कहते हैं कि पार्टी को संकट में डालने वालों को कभी माफ नहीं करना चाहिए। वह आशा जताते हैं कि पार्टी आलाकमान कोई भी फैसला लेते समय स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान जरूर रखेगा।

Leave A Comment