Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



कार दुर्घटना में सास-बहू समेत चार महिलाओं की मौत

 

देहरादून/पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के थल-डीडीहाट सड़क पर एक कार दुर्घटना में सास-बहू और देवरानी-जेठानी सहित चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया है। दोनों भाई परिवार के साथ अपने ननिहाल जा रहे थे।
रविवार को थल-डीडीहाट सड़क पर पमतोड़ी के पास एक कार संख्या-यूके02ए-6409 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में साता निवासी तुलसी देवी (53), आशा देवी (50) व उसकी बहन मंडल सेरा निवासी तारा देवी (48) पत्नी बलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तुलसी देवी के पति सेवानिवृत्त शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा (61) उनके भाई व आशा देवी के पति गोविंद सिंह बसेड़ा (57) व उनकी माता देवकी देवी (91) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चंदन ने किसी तरह खाई से सड़क पर पहुंचकर एक बाइक सवार को घटना की सूचना दी। बाइक सवार ने पुलिस तक घटना की जानकारी पहुंचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ ने दो घंटे बाद बमुश्किल शवों व घायलों को रेस्क्यू किया। टीम ने घायल भाईयों व उनकी माता को 108 एंबुलेंस से पीएचसी गोचर के लिए रवाना किया। लेकिन माता जानकी देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों घायल भाइयों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, थल थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है। गांव में पूजा कर दोनों भाई अपनी पत्नी व मां के साथ ननिहाल मामा के परिवार से मिलने रवाना हुए। लेकिन उन्हें यह मालूम नहीं था कि रास्ते में एक बड़ी घटना उनका इंतजार कर रही है। इस घटना में दोनों भाइयों ने अपनी पत्नियों के साथ मां को हमेशा के लिए खो दिया है। जबकि दोनों जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Leave A Comment