Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



कार से टक्कर, तीन लोगों की मौत

नैनीताल | नैनीताल के रामनगर में हाईवे पर चालक को आई झपकी सात साल की मासूम समेत दो लोगों की जिंदगी लील गई। कार ने पहले साइकिल सवार युवक को टक्कर मारी और फिर बच्ची को कुचलते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। अल्मोड़ा जिले के नेवड़ा द्वाराहाट निवासी रघुवीर सिंह, जीवन सिंह और पंकज राणा दिल्ली से अपने पिता उमराव राणा का शव लेकर द्वाराहाट जा रहे थे। शव एंबुलेंस से जा रहा था और तीनों बेटे कार में सवार थे। चालक मथुरा सिंह कार (यूके-04 सीए-7779) चला रहा था। सुबह करीब पौने आठ बजे पीरूमदारा से तीन किमी चलने पर चालक को झपकी आई तो उसने साइकिल सवार 35 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र मुन्ने सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक मकान के बाहर खड़ी सात वर्षीय तहजीब पुत्री फिरोज को कुचलने के बाद ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद हाईवे पर राहगीरों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल तहजीब और राजेंद्र को रामनगर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएसआई जयपाल सिंह चैहान ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हादसे की शिकार सात वर्षीय तहजीब टांडा मल्लू में माउंट कारवेल पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता फिरोज ने बताया कि बेटी स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़ी थी। तीन भाई बहनों में तहजीब सबसे बड़ी थी। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मचा है। मां आशिया का रो-रोकर बुरा हाल है। चिल्किया निवासी मजदूरी करने वाले राजेंद्र की छह नंवबर को शादी होनी थी। भाई सोनू ने बताया कि शादी थारी से तय हुई थी। लड़की पक्ष के लोग बृहस्पतिवार को टीका करने आने वाले थे। हादसे के बाद जिस घर में खुशी की माहौल था, उस घर में मातम पसर गया। मां सुमित्रा देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। कार सवार लोगों का कहना था कि ड्राइवर को रास्ते से ही नींद आ रही थी। पीरूरमदारा पहुंचने पर उसने इस बात का जिक्र किया और कार रोककर मुंह भी धोया, लेकिन सिर्फ तीन किमी चलने के बाद हादसा हो गया।

Leave A Comment