Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान समय पर किया जाय : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कृषकों का गन्ना मूल्य भुगतान समय पर किया जाय। गन्ना कृषकों के हित में जो भी निर्णय लिये जाने हैं, उसके लिए कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। गन्ने का उपयोग विभिन्न उत्पादों के लिए होने से किसानों की आर्थिकी में कितना सुधार होगा। इसका पूरा अध्ययन किया जाय। चीनी मिलों के आधुनिकीकरण पर ध्यान दिया जाय।
 मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने समीक्षा के दौरान गन्ना उत्पादन, गन्ना मूल्य भुगतान की जानकारी लेते हुए कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। मुख्यमंत्री ने चीनी मिलों के आधुनिकीकरण, गन्ना उत्पादों के विविधीकरण, ऊर्जा उत्पादन, एथेनाल उत्पादन पर ध्यान देने को कहा। विभागीय स्तर पर चीनी मिलों के संबंध में जो भी कार्य किये जाने होंगे, उन पर निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी नहीं होनी चाहिए। समस्याओं का त्वरित समाधान जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसानों के व्यापक हितों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। बैठक में चीनी मिलों में इथेनॉल प्लांट की स्थापना के सबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाय। कमेटी 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देगी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गन्ना उत्पादन से किस तरह किसानों की आय बढ़ाई जाय। कैसे हम गन्ने का बहुआयामी उपयोग कर किसानों को फायदा पहुंचा सकें। इस दिशा में विशेष प्रयास किये जाने की जरूरत है। हमारा मुख्य फोकस किसान केन्द्रित एवं किसानों के हितों की रक्षा करना है। बैठक में  पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, सचिव अमित नेगी, हरबंस सिंह चुघ, प्रबंध निदेशक गन्ना एवं चीनी चंद्रेश यादव, एम.डी यूजेवीएनएल एस.एन वर्मा, गन्ना आयुक्त ललित मोहन रयाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment