Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, जानिये खबर

रुड़की । रुड़की शहर और आसपास के देहात क्षेत्रों में नवरात्र का व्रत रखने वाले 100 से अधिक लोग शनिवार रात कुट्टू का आटा खाकर बीमार हो गए। अचानक तेज चक्कर, सिरदर्द और उल्टी की शिकायत लेकर लोग अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। रात में बीमार लोगों से जानकारी लेकर उस थोक दुकान को तलाशा गया, जहां से अधिकांश लोगों को आटा सप्लाई हुआ था। सुबह विभाग की टीम ने दुकान पहुंचकर साढ़े चार कुंतल आटे को जब्त कर गंगनहर में नष्ट करा दिया। साथ ही रुड़की, भगवानपुर, मंगलौर, बहादराबाद, बेड़पुर से आटे के छह सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन का कहना है कि दोपहर तक आधे से अधिक लोगों को छुट्टी दे दी गई। गनीमत यह है कि किसी की भी हालत ज्यादा गंभीर नहीं है। शनिवार को पहले नवरात्र पर व्रत रखने वाले कई लोगों ने रात में कुट्टू के आटे की पकौड़ी, रोटी और पूरी खाई थी। बताया जाता है कि इसके बाद शहर से लेकर देहात तक 100 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। रात करीब एक बजे लोग अस्पतालों का रुख करने लगे। रुड़की में कई निजी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिले तो कुछ बंद थे। इसके चलते मरीजों को काफी दौड़ लगानी पड़ी। बीती देर रात तक सिविल अस्पताल, विनय विशाल नर्सिंग होम, भटनागर नर्सिंग होम, सिटी हॉस्पिटल समेत विभिन्न अस्पतालों में करीब 60 लोग भर्ती हुए जबकि घरों में भी बड़ी संख्या में लोग दवा ले रहे हैं। उधर, लंढौरा, भगवानपुर और मंगलौर में भी निजी नर्सिंग होम में कई लोग भर्ती हुए हैं। मरीजों ने बताया कि कुट्टू का आटा खाने के बाद उन्हें शरीर में कंपन, उल्टी, चक्कर और सिरदर्द की शिकायत हुई। बड़ी संख्या में एक जैसी शिकायत लेकर मरीजों के पहुंचने पर सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल रात में अस्पताल पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की सूचना मिली तो प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस की सूचना पर सुबह नौ बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों से जानकारी ली। उनसे यह भी पूछा गया कि कहां से आटा खरीदा था। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार गंगनहर पुलिस के साथ रुड़की स्थित अनाज मंडी में थोक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां से साढ़े चार कुंतल आटे को कब्जे में लेकर गंगनहर में बहा दिया गया। आटे के छह सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती अधिकांश लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

Leave A Comment