Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



कुमारस्वामी कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

एच डी कुमारस्वामी कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वे बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी.परमेश्वर डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं कांग्रेस के के.आर रमेश कुमार विधानसभा स्पीकर होंगे।  सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और जेडीएस के बीच 22-12 का समझौता हुआ है। 22 मंत्री कांग्रेस के कोटे से बनेंगे और 12 मंत्री जेडीएस के होंगे। कुमारस्वामी के पास मुख्यमंत्री पद के साथ ही वित्त विभाग होगा। कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगी। इनके अलावा , सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के भी समारोह में आने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह को विपक्ष की एकता के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने आज कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए जनता दल के नेतृत्व वाले गठबंधन को आमंत्रित किये जाने को चुनौती देने वाली हिन्दू महासभा की याचिका की तत्काल सुनवाई से आज इन्कार कर दिया। हिंदू महासभा ने राज्यपाल वजूभाई वाला की ओर से जद(एस) के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किये जाने को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता ने कल होने वाले शपथ ग्रहण को रोकने की भी मांग की थी। उन्होंने चुनाव बाद हुए गठबंधन को अवसरवाद करार देते हुए कहा है कि यह मतदाताओं के साथ धोखा है।

Leave A Comment