Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



कुर्मांचल परिषद ने मनाया लोकपर्व घी त्यार

देहरादून | कुर्मांचल परिषद देहरादून की बैठक कुर्मांचल भवन देहरादून में अनेक मुद्दों पर मंथन, विचार विमर्श के साथ सम्पन्न हुई, बैठक का कार्यवर्त्त जारी करते हुए महासचिव चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि पूर्व की बैठकों का अनुमोदन करते हुए आज के एजेंडे पर चर्चा हुई, जिसमे सर्वप्रथम कुर्मांचल लोक पर्व घी त्यार के अवसर समस्त कुर्मांचल समाज को बधाई दी गई, अध्यक्ष कमल रजवार ने समस्त कुर्मांचल परिवारों को घी त्यार की शुभकामनाएं देते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला, कुर्मांचल परिषद के जीएमएस रोड स्थित भवन में एक मीटिंग में केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार ने कहा कि कुर्मांचल परिषद ने लॉकडौन के दौरान भी अपने सामाजिक कर्तव्यों को बखुबी निभाया, तथा संकट के इस दौर में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की, कुर्मांचल भवन के सदुपयोग हेतु शासन-प्रशासन को अवगत भी कराया तथा सीएम एवम पीएम फण्ड में अपना महान योगदान भी दिया, वही चिंता का विषय यह है कि कुर्मांचल भवन के बेसमेंट में पूरे कांवली का पानी यहां भर जा रहा है, मीटिंग के दौरान तमाम सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये, आरएस बिरोरिया, ललित जोशी एडवोकेट ने भी कुमायूँ के लोक पर्व घी सक्रांति पर प्रकाश डाला, केंद्रीय सा0 सचिव बबिता शाह लोहनी तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेमा तिवारी ने घी सक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए विस्तार से बताया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पा बिष्ट ने कुर्मांचल भवन के बैसेमेंट में कांवली के पानी भरने पर चिंता जताई, हाथीबड़कला शाखा के सचिव विजय बिष्ट ने अवगत कराया कि कुर्मांचल परिषद के संरक्षक आरएस परिहार जी द्वारा संस्था का बर्षो पुराना इतिहास लिखा जा रहा है, सदस्यों के पास कुर्मांचल परिषद से संबधित कुछ भी जानकारी, फ़ोटो आदि हो तो उपलब्ध करा देवे, हाथीबड़कला शाखा के अध्यक्ष उत्तम सिंह अधिकारी ने कुर्मांचल भवन के बेसमेंट ट्रीटमेंट हेतु विशेषज्ञ कमेटी गठित करने की सलाह दी, इंद्रा नगर शाखा से हरीश सनवाल ने सहमति जताई, डीएस पपोला ऑडिटर माजरा शाखा ने बैसेमेंट ट्रीटमेंट हेतु इंजीनियरो से संपर्क करने की राय दी, अध्यक्ष माजरा शाखा कप्तान गम्भीर सिंह रावत ने चिंता व्यक्त की,
सचिव डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा ने बहुमूल्य राय देते हुए कहा कि कुर्मांचल भवन में एक कक्ष का व्यय माजरा शाखा वहन करेगी, वही ब्लड डोनेटरो की 100 सदस्यों की सूची तथा मैरिज ब्यूरो तथा वोकल फ़ॉर लोकल के तहत महिला स्वंय सहायता समूह गठित कर उनको कुर्मांचल भवन में दिनाक 23 अगस्त 20 को अनेक विषयों की ट्रेनिंग दिए जाने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, इसके अलावा कुर्मांचल भवन में हर शाखा के लिये वार्ड रौब बनाये जाने का प्रस्ताव पर भी विमर्श हुआ, जिसमे वो अपनी शाखाओं के कार्यक्रमो का प्रदर्शन कर सकेंगे, प्रेमनगर शाखा से हरीश सिंह बिष्ट, आनन्दी चन्द, तथा सचिव गढ़ी गिरीश चन्द तिवारी, अध्यक्ष गढ़ी दामोदर कांडपाल ने भी विचार व्यक्त किये, महासचिव चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि 16 अगस्त 20 को उत्तराखण्ड का लोक पर्व ‘घी-त्यार” कुर्माचलि लोगो द्वारा मनाया जाता है। यह उत्तराखण्ड के कुमायूँ क्षेत्र का लोक पर्व ‘घी-त्यार’ है। इस त्यौहार में हर व्यक्ति को ‘घी’ खाना और अपने तालु, कोहनी, ठोढ़ी पर मलना अनिवार्य होता है। भाद्रपद (भादो) महीने की संक्रांति जिसे सिंह संक्रांति भी कहते हैं ,उत्तराखंड में घी संक्रांति या ओल्गी संक्रांति के रूप में मनाई जाती है | इस दिन घी का प्रयोग अवश्य ही किया जा
| कहा जाता है जो इस दिन घी नहीं खायेगा उसे अगले जन्म में गनेल यानी घोंघे  के रूप में जन्म लेना होगा | यह घी के प्रयोग से शारीरिक और मानसिक शक्ति में वृद्धि का संकेत देता है | इस दिन का मुख्य व्यंजन बेडू रोटी है | (जो उरद की दाल भिगो कर, पीस कर बनाई गई पिट्ठी से भरवाँ रोटी बनती है )और घी में डुबोकर खाई जाती है  | अरबी के बिना खिले पत्ते जिन्हें गाबा कहते हैं ,उसकी सब्जी बनती है | छोटे बच्चों के सर पर घी लगाया जाता है | उत्तराखंड के कुमायूँ ने सांस्कृतिक परम्पराओ को बहुत सहेजकर, संजोकर रखा है |

यह रहे उपस्थित…

आज की बैठक में कमल रजवार, दामोदर कांडपाल, गिरीश चंद्र तिवारी, हरि सिंह बिष्ट, आनन्दी चन्द, डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा, सम्भीर सिंह रावत, डियस पपोला, बीएस मनराल, बीए मनराल, हरीश सनवाल, गगन गुजन वर्मा, उत्तम सिंह अधिकारी, विजय बिष्ट, आरएस बिरोरिया, ललित जोशी, बबिता शाह लोहनी, प्रेमा तिवारी, चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद रहे |

Leave A Comment