Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



कृषि कानूनों से अन्नदाता होंगे सशक्त : डॉ रमेश पोखरियाल

देहरादून | केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ” निशंक ” ने हरिद्वार भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के अन्नदाताओं को सशक्त व उनकी आय को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नए कृषि विधेयकों को पारित किया हैं । लेकिन विपक्षी दल किसानों को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं । केंद्रीय मंन्त्री डॉ निशंक कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते कहा कि जिस कांग्रेस ने 60 सालों में कभी किसानों की चिंता नही की वो आज नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर एवं बिचौलियों की चंगुल से आजाद करने के लिए लाए गए कृषि विधेयकों का विरोध कर रही है । उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव किसानों की हितैषी रही है केंद्र व राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच प्राथमिकता देती है इसी को मध्य नजर रखते हुए नए किसान बिल लाये गए हैं इससे किसानों की आय में बेतहाशा वृद्धि होगी। डॉ निशंक ने कहा कि किसानों पर अपनी फसल को बेचने को लेकर जो बंदिशें वर्षों से लगी थी इन कृषि विधेयकों के माध्यम से प्रधानमंन्त्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नदाताओं को असली आजादी दी है। लेकिन दुर्भाग्य से विपक्षी दलों द्वारा हमारे मेहनती किसान,अन्नदाताओं को बरगलाने का कार्य किया जा रहा है । कांग्रेस ने देश में इसी झूठ तंत्र के द्वारा इतने सालों तक राज किया है अब उनकी जड़ें हिल चुकी है तो मेहनती अन्नदाता किसानों को बरगला रही है लेकिन हमारे देश का किसान मेहनती व समझदार है वो कांगेस के बहकावे में नही आने वाला है। डॉ निशंक ने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व जो लोग आज इस बिल का विरोध कर रहे हैं वो दल इस विधेयक के पक्ष में थे। लेकिन आज इन कानूनों के प्रति उनका रुख बहुत ही निराशाजनक है। वे अन्नदाताओं को गुमराहित कर उनके हितों के साथ कुठाराघात करने का विपक्षी दलों का अभियान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों सदनों में स्वच्छ चर्चा के बाद ये बिल भारी बहुमत से पास हुए हैं जिसमें दूसरे दलों ने भी सदन में इस बिल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसानों को गलत तथ्य देकर भ्रमित किया जा रहा है कि वह अपने जमीन का मालिकाना हक खो देगा किसान आज भी अपनी जमीन का मालिक है और कल भी रहेगा । सरकार ने इस बिल में किसानों के लिए बोनस की व्यवस्था रखी है इसके अंतर्गत यदि किसान को अपना करार समाप्त करना है तो इसके लिए वह पूर्ण स्वतंत्रत है। निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कहा है ये बिल किसानों के हितों व उनकी आय बढ़ाने के लिए लाया गया है बिल में एमएसपी जिस प्रकार से पहले थी उसी प्रकार से आगे भी चलती रहेगी । लेकिन एमएसपी को लेकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है वह बहुत ही निंदनीय है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दो गुना करने का लक्ष्य रखा जिसका असर आज दिखने लगा है आज किसानों की आय डेढ़ गुना तक बढ़ गई है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के बीच में जाकर इस विधेयक की पूर्ण जानकारी साझा करेंगीं। उनके हकों के लिए केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दी है ये किसानों को बताएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानो को मंडी की समाप्ति को लेकर भ्रमित किया जारहा है जो कि बहुत बड़ा कुप्रचार है इसके लिए प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार मंडी पहले थी उसी तरह आगे भी रहेगी। इन विधेयकों से किसान हर प्रकार से स्वतंत्र हो गया है वह अब अपनी फसल मंडी के अंदर और मंडी के बाहर, राज्य में या राज्य के बाहर कहीं भी उचित दाम पर स्वेच्छा से बेचने के लिए स्वतंत्र है। अब वह अपनी मर्जी का मालिक हो गया है। कांग्रेस ने देश के किसानों को बंधक बनाकर रखा देश के नौजवानों और देश की प्रगति को बंधक बनाकर रखा ।
डॉ निशंक ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना काल में विश्व की सबसे बड़ी परीक्षा JEE और नीट जैसे परीक्षायें कराकर पूरे विश्व को छात्रों के भविष्य पर आंच नहीं आने का संदेश दिया है ।
आज किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के खाते में आती है उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए कहा कि वह कृषि विधेयकों का अध्ययन कर एक भी कमी बताएं उसके बाद किसानों के बीच जाए।  डॉ निशंक ने कहा कि जिस प्रकार से हमारी सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है, वह विपक्षी दलों को हजम नहीं हो पा रहे हैं। कांग्रेस और विपक्षी दल किसान आंदोलन के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेक रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों को किसानों से सार्वजनिक क्षमा मांगनी चाहिए। निशंक ने कहा कि हमारी सरकार 2014 से निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है जिस प्रकार किसानों को आज किसान पेंशन किसान, सॉइल हैल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अनेक तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही है

कृषि बजट की तुलना…

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों के बारे में आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा 2013 -2014 कृषि बजट की तुलना में 2020- 2021 कृषि बजट में 6 गुना की वृद्धि हुई है यह एक ऐतिहासिक कार्य है कि 6 साल में 6 गुना की वृद्धि हुई है। 2020 में भारत सरकार ने एक लाख 34 हजार 399 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया है 2015-16 में 252 मीट्रिक टन अनाज था 2019-20 में 297 मीट्रिक टन अनाज का संग्रहण किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान योजना के द्वारा 10 करोड़ 60 लाख किसानों को इस योजना से लाभ मिला है। इस योजना पर अब तक भारत सरकार ने 95900 करोड़ रूपये खर्च किये है , इस अवसर पर प्रदेश महामंन्त्री भाजपा कुलदीप कुमार जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह , विधायक सुरेश राठौड़ आदेश चौहान , प्रदीप बत्रा ,देशराज कर्णवाल डॉ विनोद आर्य , संजय सहगल शोभाराम प्रजापति ,सुशील चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, कमलेश उनियाल ,विकास तिवारी आदि अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment