Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



कॅरोना वायरस पहुँचा नेपाल, आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश

देहरादून । कॅरोना वायरस से आवश्यक सतर्कता बरतने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन के साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। मुख्य सचिव ने अवगत कराया कि प्रदेश की नेपाल सीमा से लगे जनपद चम्पावत, पिथौरागढ़ एवं ऊधमसिंहनगर में प्रभावित देशों से आने वाले पर्यटकों पर निगरानी हेतु सीमा क्षेत्र में मेडिकल टीमें लगाई गयी है तथा संभावित मरीज की सघन स्क्रीनिंग की जा रही है। ज्ञातव्य है कि चम्पावत में बनबसा, टनकपुर, पिथौरागढ़ के धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीवी, झूलाघाट, नैनीसैणी एयरपोर्ट, ऊधम सिंह नगर में खटीमा, पंतनगर एयरपोर्ट, देहरादून एयरपोर्ट में एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।  मुख्य सचिव ने स्क्रीनिंग सेंटर के आस-पास अवस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आईसोलेशन बेड्स बढ़ाने के निर्देश दिये। वर्तमान में एच1 एन1 इन्फ्लूएंजा, कॉरोना, वायरस रोगियों के उपचार हेतु अल्मोड़ा में 14, चमोली में 18, चम्पावत में 16, देहरादून में 25, नैनीताल में 32, पौड़ी में 24, रूद्रप्रयाग में 10, टिहरी में 14 हरिद्वार में 12, पिथौरागढ़ में 4 आईसोलेशन बेड्स की व्यवस्था उपलब्ध है। चर्चा में बताया गया कि प्रदेश में अभी तक कोई कॅरोना वायरस मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। मुख्य सचिव ने ग्राम स्तर पर वृहद प्रचार-प्रसार हेतु सचिव पंचायत को निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने सीमावर्ती निकटस्थ स्वास्थ्य केन्द्रों पर आईसोलेशन सुविधा विस्तार के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी द्वारा विभिन्न स्थानों में तैनात मेडिकल टीम के साथ समन्वय हेतु पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनाती की जानकारी दी गई। वीडियो कॉफ्रेंसिंग में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य नितेश झा, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य पंकज पांडे, मिशन निदेशक स्वास्थ्य एवं अपर सचिव युगल किशोर पंत, महानिदेशक स्वास्थ्य अमिता उप्रेती, राज्य कार्यक्रम अधिकारी उत्तराखण्ड डा. पंकज सिंह ने प्रतिभाग किया।

Leave A Comment