Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



कौशल विकास प्रतियोगिता से युवाओ का भविष्य होगा उज्वल : डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय

लखनऊ/ देहरादून | डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में  कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में कौशल प्रतियोगिता 05-07 अप्रैल 2018 के मध्य गढ़वाल मण्डल, द्वितीय चरण में 10-12 अप्रैल 2018 के मध्य कुमाऊँ मण्डल एवं 15-18 अप्रैल 2018 के मध्य राज्य स्तर पर आयोजित की गई। जिसमें राज्य स्तर के प्रथम 02 विजेताओं को 31 मई से 02 जून 2018 तक नार्थ रीजन हेतु लखनऊ(उत्तर प्रदेश) में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। सचिव डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा कि कौशल विकास के क्षेत्र में राज्य में किये जा रहे इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से युवाओं में आत्मविश्वास का संचार होगा। जिससे युवा भविष्य में और अधिक बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे एवं राज्य तथा स्वयं का नाम रोशन करेंगे। लखनऊ में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमांचल प्रदेश एवं पंजाब आदि के युवाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उत्तराखण्ड के युवाओं ने अपने हुनर एवं अद्भुत कौशल कला के प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। विश्व कौशल प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक 02 वर्ष के अंतराल पर आयोजित की जाती है। आगामी विश्व कौशल प्रतियोगिता का आयोजन 2019 में कजान, रूस में होनी है। जिसके क्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के युवाओं हेतु विभिन्न स्किल्स में जनपद/क्षेत्रीय स्तर एवं राज्य स्तर पर कौशल प्रतियोगिता का आयोजन माह अप्रैल 2018 में किया गया। विभिन्न राज्यों से चयनित प्रथम 02 प्रतिभागियों को विभिन्न जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। उत्तराखण्ड राज्य से इलेक्ट्राॅनिक्स स्किल्स  उज्जवल भारद्वाज ने प्रथम स्थान, आॅटो बाॅडी रिपेयर स्किल्स में  सूरज कुमार ने प्रथम स्थान एवं रेस्टोरेंट सर्विस स्किल्स में  समर्थ बिष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए आगामी माह जुलाई 2018 में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु स्थान पक्का किया।

Leave A Comment