Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



क्रिप्टिक क्रासवर्ड कान्टेस्ट 2019 का मानवभारती स्कूल में हुआ आयोजन

नई दिल्ली में नवंबर में होगा प्रतियोगिता का फाइनल

देहरादून। क्रिप्टिक क्रासवर्ड कान्टेस्ट के सिटी राउंड में कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी की स्वाति रावत व आरुषी नौटियाल तथा समर वैली स्कूल की वंदिता पुजारी व कनुप्रिया बलोनी संयुक्त रूप से विजेता घोषित किए गए। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय पौड़ी गढ़वाल के अमन गुसाईं व नवीन रावत उपविजेता घोषित किए गए। एक्स्ट्रा सिविल सोसाइटी पटना की ओर से मानवभारती स्कूल देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 61 स्कूलों के 122 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बुधवार सुबह 11 से 12 बजे तक चली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने एक घंटे का लांग रिटन टेस्ट दिया। टेस्ट के जरिये छात्र- छात्राओं के सामान्य अध्ययन, शब्दावली, तर्क शक्ति, समझ को परखा गया। कॉपियों की जांच के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया। विजेताओं और उप विजेताओं को मानवभारती स्कूल के निदेशक डॉ. हिमांशु शेखर ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कान्टेस्ट का दूसरा राउंड नवंबर में दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें सिटी राउंड की विजेता टीमें शामिल होंगी। देशभर के 51 बड़े शहरों में 26 जुलाई से 18 सितंबर 2019 तक सिटी राउंड कान्टेस्ट चल रहे हैं। नई दिल्ली में ग्रेंड फिनाले तीन दिन तक चलेगा। इसके तहत लिखित में क्वार्टर फाइनल के बाद चार ऑनस्टेज सेमीफाइनल होंगे। इनमें से विजेता टीमों के बीच ऑन स्टेज फाइनल होगा। इससे पहले देहरादून में सिटी राउंड का शुभारंभ मानवभारती स्कूल के निदेशक डॉ. हिमांशु शेखर, कान्टेस्ट के वर्ष 2018 में सिटी राउंड के विजेता केन्द्रीय विद्यालय आईएमए के शिक्षक बीडी गौड़, प्रधानाचार्य राजीव सिंघल, स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी पीके ध्यानी सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। जवाहर नवोदय विद्यालय बागपत से विशाखा व गीती, देहरादून से कोमल रावत व मानसी रावत, हरिद्वार से कमल पाठक व अमन कुमार, मैनपुरी से श्रुति यादव व शिवानी, हरदोई से कपिल कुमार व पीयूष, नैनीताल से कामाक्षी जोशी व हितेश बिष्ट, अल्मोड़ा से हर्षिता मनराल व चंदन सिंह कैड़ा, पिथौरागढ़ से शिवम भट्ट व अर्पित कापड़ी, संभल से मयंक कुमार व अनुभव नवल, बागेश्वर से निष्ठा कार्की व दिव्याशी उपाध्याय, चंपावत से स्मिता राज व गौरव सिंह भंडारी, मुजफ्फरनगर से अरमान सेती व आर्यन कश्यप, औरैया से प्रबल प्रताप व धीरज सिंह, अमरोहा जेपी नगर से पारितोष वत्स व अंकित यादव, बिजनौर से कनिका त्यागी व आकांक्षा गौड़, उत्तरकाशी से मोनिका नौटियाल व पार्थ अग्रवाल, टिहरी से शुभांकर शाह व अजय एस राणा, फर्रुखाबाद से मोहम्मद आजम खां, जसकिरण सिंह व आयुष कुमार, एटा से अंशुल कुमार व इंद्रप्रताप सिंह, रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर से निधि बजाज व निशा, आगरा से विकास सारस्वत व सौरभ कुमार, कन्नौज से अर्चदीप व आयुष सक्सेना, इटावा से यशकुमार व रघुवेंद्र, चमोली से विजय कुमार व विकास सिंह, रुद्रप्रयाग से हिमानी चैहान व महेश रावत, हाथरस से अभिनव सिंह व पुष्पेन्द्र सिंह, सहारनपुर से मोहम्मद अर्सलान हसन व अंकुर पाल, पौड़ी गढ़वाल से अमन गुसाईं व नवीन रावत शामिल हुए। केन्द्रीय विद्यालय ऋषिकेश से अंजलि भट्ट व अक्षिता ममगाईं, वैभव, दीपक राणा व विनीत भंडारी, आईएमए से विनायक जुयाल व प्रियेश पटेल, रुड़की से अक्षय राय कटारिया व विनीत कुमार सिंह, अपर कैंप देहरादून से अंबिका भारद्वाज व आंचल रावत ने प्रतिभाग किया। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेलनगर से आकांक्षा यादव व रोशनी तोमर, तालाब से सृष्टि जैन व आयुष बर्थवाल, रेसकोर्स से मोहम्मद अदनान व निहारिका बसनेत प्रतियोगिता में शामिल हुए। इनके साथ ही सेवन ओक्स स्कूल देहरादून से जिज्ञासा बमोला व मधुर गुप्ता, कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी देहरादून से स्वाति रावत व आरुषी नौटियाल, सेंट कबीर एकेडमी, मियांवाला से मुस्कान बलूनी व अनुष्का रावत, समरवैली स्कूल देहरादून से वंदिता पुजारी व कनुप्रिया बलोनी, डीएवी पब्लिक स्कूल देहरादून से आर्यन पुंडीर व निकिता रावत, दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून से अयान व आर्यवीर गिल, दून वैली पब्लिक स्कूल देहरादून से शशांक व कुणाल सिंह, स्प्रिंग हिल्स स्कूल, देहरादून से गर्वित रतूड़ी व सचिन जगूड़ी, देल्ही पब्लिक स्कूल, देहरादून से वर्चस्व सिंह व अनन्या डोभाल, सेंट एनीस स्कूल, देहरादून से अक्षत मैत्रीय व सुहानी तोमर, द इंडियन एकेडमी देहरादून से स्नेहा मैठाणी,अक्षय राठौर व अंबुज खंडूड़ी, हिम ज्योति स्कूल देहरादून से साक्षी उपाध्याय व प्रियंका नेगी, द दून युधिष्ठरा पब्लिक स्कूल से दीप्ति रावत व अखिलेश सिंह, सेंट एनीस से ऋषभ बिष्ट व श्रद्धा खंडेलवाल, दून वैली पब्लिक स्कूल से आशीष सिंह कंडारी, माउंट लिटेरा जी स्कूल से वैष्णवी कौशिक व मुस्कान गौड़, आर्यन रावत व सिद्धांत पांडेय, अवधेश कुकरेती व अनमोल शर्मा, मानवभारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल देहरादून से रिमझिम सिंह व मीमांशा किमोठी, सौभाग्य दास पटनायक व लहर जोशी, ग्रेस एकेडमी देहरादून से वर्तिका फ्रीडा भंडारी, प्रज्ञाश्री शर्मा, जेआरडी एकेडमी देहरादून से हर्ष शर्मा व हर्षवर्धन दास ने भाग लिया।

Leave A Comment