Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



खेतों में बर्बाद हो रही स्ट्रॉबेरी की फसल, जानिए खबर

नैनीताल । लॉकडाउन के चलते सभी औद्योगिक इकाई, पर्यटन समेत अन्य कारोबार प्रभावित हो गए हैं। इसका असर नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। यहां ज्योलीकोट, भीमताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर समेत आसपास के क्षेत्रों में खड़ी फसल खेतों में ही खराब होने की कगार पर है। ज्योलीकोट की स्ट्रॉबेरी भी इससे अछूती नहीं है। स्ट्रॉबेरी खेतों में ही बर्बाद हो रही है। काश्तकार मायूस नजर आ रहे हैं। नैनीताल का ज्योली गांव स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए जाना जाता है। यहां उगने वाली स्ट्रॉबेरी नैनीताल, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा, रामनगर समेत आसपास के सभी पर्यटक स्थलों तक भेजी जाती है। पर्यटन सीजन में पर्यटक यहां की स्ट्रॉबेरी के स्वाद का जमकर लुत्फ उठाते हैं।  ज्योली गांव में होने वाली स्ट्रॉबेरी बेहद स्वादिष्ट होती है। यही कारण है कि नैनीताल आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग गर्मियों के मौसम में स्ट्रॉबेरी खाना नहीं भूलते. लेकिन इन दिनों ये स्ट्रॉबेरी कोरोना वायरस के चलते खेतों में ही सड़ने की कगार पर जा पहुंची है। स्ट्रॉबेरी के काश्तकार बताते हैं कि उनके गांव में करीब 80ः लोग स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं। इससे उनकी आजीविका चलती है, लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। वो अपनी फसल को नहीं बेच पा रहे हैं। स्ट्रॉबेरी सेहत के लिए बेहद लाभदायक मानी जाती है. इसे खाने से हार्ट और कैंसर जैसी घातक बीमारी नहीं होती हैं। जो लोग नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी खाते हैं, उनकी हड्डियां मजबूत रहती हैं। गर्मियों के मौसम में स्ट्रॉबेरी खाने वाले लोगों को गर्मी का एहसास भी नहीं होता है।स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होता है। इसमें विटामिन की मात्रा सर्वाधिक पाई जाती है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से त्वचा का रंग भी साफ होता है, जबकि इसके सेवन से कील मुंहासों की दिक्कत भी दूर होती है।स्ट्रॉबेरी दांतों को साफ करने और मजबूत करने के लिए भी रामबाण मानी जाती है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, फॉस्फोरस, पोटेशियम, डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। स्थानीय लोग इस स्ट्रॉबेरी से जूस, जैम, चटनी, आइसक्रीम भी बनाते हैं।

Leave A Comment