Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



खेल जगत ने किया विंग कमांडर का ‘अभिनंदन’ , जानिए खबर

नई दिल्ली | भारत के जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को शुक्रवार रात को पाकिस्तान ने सौंप दिया।हालांकि कागजी प्रक्रिया के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा। अभिनंदन के वतन वापसी पर खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी उनका स्वागत किया और उनके जज्बे को सलाम किया। अटारी बॉर्डर पर भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों और बीएसएफ ने पायलट को रिसीव किया। ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ के नाम से मशहूर सचिन तेंडुलकर, मौजूदा कप्तान विराट कोहली, पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण समेत कई दिग्गजों ने अभिनंदन का स्वागत किया। सचिन ने ट्वीट किया, ‘एक हीरो इन चार शब्दों से कहीं बड़ा होता है। उनका साहस और नि:स्वार्थ भाव, हमारे हीरो हमें खुद पर भरोसा करना सिखाते हैं।’ सहवाग ने लिखा, ‘आपके आने से हम काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। आपकी प्रतिभा से भी ज्यादा आपके साहस को सलाम। आपकी वजह से हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।’ लक्ष्मण ने लिखा, ‘पूरे देश को आपके नि:स्वार्थ भाव और साहस पर गर्व है।’आरपी सिंह ने लिखा- कड़ी परिस्थितियों के बावजूद, आपने अपना फर्ज बेहतर तरीके से निभाया। आपका स्वागत है। रविचंद्रन अश्विन ने लिखा- अपने जीवनकाल में धरती पर मैंने आपसे बड़ा कोई हीरो नहीं देखा। विराट कोहली ने लिखा- सच्चे हीरो, आपको सलाम करता हूं। जय हिंद। रेसलर योगेश्वर दत्त ने लिखा- अभिनंदन हम सब आपका अपनी सरज़मीं पर वापस आने पर अभिनंदन करते हैं। आपने अपने पराक्रम से इतिहास रच दिया है। महिला रेसलर गीता फोगाट ने लिखा- अभिनंदन जी का भारत की धरती पर अभिनंदन। वहीं, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी उनकी वतन वापसी पर खुशी जताई।

Leave A Comment