Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



खेल : तीन दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का हुआ समापन, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

देहरादून/चमोली/गोपेश्वर। चमोली जिले के जोशीमठ में स्थित प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थली औली में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का बुधवार को समापन हो गया। खेलों के समापन के मौक़े पर आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पारम्परिक वेशभूषा में कलाकारों ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं इस मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम, आईटीबीपी और उत्तराखंड स्कींइग एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 07 से 09 फरवरी तक औली में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया गया था। जिसका प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया था। खेल प्रतियोगिताओं में देश के 17 राज्यों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अल्पाइन स्कीइंग के तहत सलालम और जायंट सलालम प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि औली में आयोजित हुए राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के सफल आयोजन के लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। प्रदेश में शीतकालीन व साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजन अधिक से अधिक होे इसके लिए प्रदेश के अन्य जगहों को वि‌कसित किया जाएगा, ताकि उत्तराखंड और देश का युवा अनेक स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर सके। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के तहत खेले गए अल्पाइन जाईट सलालम अंडर 18  पुरुष वर्ग में जम्मू कश्मीर के फैजान अहमद लोन पहले स्थान पर रहे। जबकि जम्मू कश्मीर के ही अजहर फैयाज दूसरे और कर्नाटक के वर्णव वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। अल्पाइन सलालम महिला वर्ग अंडर-21 प्रतियोगिता में हिमाचल की दिया ने खिताब अपने नाम किया। जबकि हिमाचल प्रदेश की ही शाक्षी दूसरे औ विपाशा तीसरे स्थान पर रही। अल्पाइन जायंट सलालम पुरुष वर्ग अंडर 16 में जम्मू कश्मीर के रोमान उल मदिना ने पहला स्थान प्राप्त ‌किया। जबकि हिमाचल प्रदेश के शाहिल दूसरे और जम्मू कश्मीर के सदय जैन तीसरे स्थान पर रहे। स्नोबोर्ड सलालम पुरुष वर्ग अंडर 19 में जम्मू कश्मीर के वकार अहमद ने पहला स्थान ह‌ासिल किया। दिल्ली के वसीम अहमद दूसरे और जम्मू कश्मीर के मुबाशिर मकबुल तीसरे स्थान पर रहे। स्नो बोर्ड सलालम सीनियर पुरुष वर्ग का पहला, दूसरा और तीसरा स्थान आर्मी रेड ने जीता। जिसमें विवेक राणा पहले, रिंगजिंग नुरबू दूसरे और कुलविंदर शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। उधर अलपाइन जायंट सलालम महिला वर्ग अंडर 18 में उत्तराखंड की सुहानी ठाकुर पहले, हिमाचल प्रदेश की पलक ठाकुर दूसरे और ‌जम्मू कश्मीर की रिधा अलताफ तीसरे स्थान पर रही।

Leave A Comment