Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



खेल प्रतियोगिता : दूसरे दिन लक्ष्मी रावत ने बिखेरी चमक

 

देहरादून। गवर्नमेंट इंटर-कॉलेज, थालीसैन की लक्ष्मी रावत ने स्पोर्ट्स फॉर आल चौंपियनशिप उत्तराखंड, के दूसरे दिन एथलेटिक्स में आज लड़कियों के अंडर 16 में 800 मीटर दौड़ जीतकर डबल पूरा कर लिया। लक्ष्मी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित चौंपियनशिप में 3रू00.98 का समय निकाला। पहले दिन लड़कियों की अंडर 16 की 400 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर रहने के बाद रावत ने 800 मी स्पर्धा में भी अपना जलवा दिखाया। जी जी हाई स्कूल शमशेरगढ की सैमन अंसल ने 3ः04.71 का समय लेकर रजत जीता जबकि सत्येश्वरी देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की  समीक्षा रतूड़ी ने 3ः17.21 का समय लेकर कांस्य जीता। इस बीच मेजबान महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के लड़कों ने अंडर 18 में 3000 मीटर की दौड़ में अपना दबदबा बनाया। मयंक राठौड़ ने 9ः57.22 का समय लेकर स्वर्ण जीता। उनके स्कूल साथी शलभ कुमार (11.18 ) और अंकुर कुमार (11ः 52.20) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बढ़ती तेज गर्मी के बावजूद महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का एथलेटिक्स ट्रैक उत्साह और जोश से सराबोर था क्योंकि युवा धावकों का उत्साह बढ़ाने के लिए माता-पिता, टीचर्स और कोच अच्छी संख्या में मौजूद थे ।
हिम ज्योति स्कूल देहरादून की अंजलि नेगी के नेतृत्व में स्कूल की लड़कियों ने डिस्कस थ्रो में तीनों पदकों पर क्लीन स्वीप किया। अंजलि ने 17.80. मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण, मानसी रावत (14.43 मी) ने रजत और  लक्ष्मी कॉक्लियाल (13.70मी) ने कांस्य जीता। वंतागे हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल की ख़ुशी गुप्ता ने लड़कियों के अंडर 16 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 16.50 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण जीता उनकी स्कूल साथी अरात्रिका घोष (15.28) ने रजत और राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज,अजबपुर कलां की अनु (12.95) ने कांस्य जीता। लड़कों के अंडर 16 ऊंची कूद स्पर्धा में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के उत्सव त्यागी ने 1.50 मी की ऊंचाई पारकर स्वर्ण जीता। पतंजलि गुरुकुलम ,हरिद्वार के आकाश यादव ने 1.45 मी के साथ रजत और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रियांशु  नेगी ने 1.40 मी के साथ कांस्य जीता।  शुक्रवार को चौंपियनशिप के एथलेटिक्स मुकाबलों का अंतिम दिन होगा। सप्ताहांत में शहर सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में निशानेबाजी, टॉंसब्रिज स्कूल में स्केटिंग और पवेलियन ग्राउंड में फुटबॉल देखेगा।

Leave A Comment