Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



गम्भीर बात : सीनियर ने पीटा तो हत्या करने के लिए तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा 10वीं का छात्र

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के एक स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र 12वीं कक्षा के एक छात्र को मारने के लिए तमंचा लेकर स्कूल जा पहुंचा। लेकिन साथ पढ़ने वाले बच्चों ने समझदारी का परिचय देते हुए इसकी सूचना शिक्षकों को दे दी, जिससे वारदात होने से पहले ही शिक्षकों ने छात्र को तमंचे और कारतूस के साथ धर दबोचा। जिसके बाद सिडकुल पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब आरोपी छात्र के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद 10वीं में पढ़ने वाले छात्र ने इस घटना को दिल पर ले लिया और तमंचा लहराते हुए सीधे स्कूल पहुंच गया।।जिस उम्र में पेंसिल, कॉपी और किताब से खेलने की होती है, उस उम्र में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाला एक छात्र ऐसी दुश्मनी पाल बैठा जो उसे इस नन्हीं सी उम्र में ही हत्यारा बना सकती थी। लेकिन साथ पढ़ने वाले छात्रों की सूझबूझ से न केवल वह हत्यारा बनने से बच गया, बल्कि दूसरे छात्र की भी जिंदगी बच गई। सिडकुल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिडकुल थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाले दसवीं के एक छात्र को 12वीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने दो दिन पहले पीट दिया था। जिसके बाद मामला स्कूल प्रबंधन के पास पहुंचा तो स्कूल प्रबंधन ने भी दोनों बच्चों को समझा-बुझाकर मामला निपटा दिया था। लेकिन 10वीं में पढ़ने वाला छात्र अपने साथ हुई मारपीट को शायद भुला नहीं पाया और वह 12वीं के छात्र से बदला लेने के लिए तमंचा लेकर स्कूल जा पहुंचा। इतना ही नहीं दसवीं के छात्र ने स्कूल में घूम कर दो बार उस 12वीं के छात्र को ढूंढने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं मिला। इसी दौरान साथ पढ़ने वाले छात्रों ने छात्र के पास लोडेड तमंचा देख लिया। जिसके बाद समय रहते अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी दे दी। शिक्षकों ने सक्रियता दिखाते हुए छात्र को पकड़ लिया और उससे तमंचा बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि वह छात्र इतना गुस्से में था कि वह 12वीं के छात्र की हत्या करना चाहता था। थानाध्यक्ष सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि इस मामले में स्कूल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Comment