Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



गरीबी में बीता बचपन, कर्ज लेकर की पढ़ाई, अब है करोड़पति

पटना | बिहार के छपरा जिले के बनसोही गांव के रहने वाले विकास कुमार ने दावा किया है कि वह ब्‍लॉगिंग और इन्वेंस्टमेंट के जरिए पैसे कमाकर 25 की उम्र में ही करोड़पतिब बन गए थे। विकास कुमार ने हाल ही में यूट्यूब चैनल ‘सतीश के वीडियो’ को एक इंटरव्यू दिया है और उस इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि, ”मेरा नाम विकास कुमार है, मैं बिहार के छपरा जिले के मसरख प्रखंड में रहता हूं। मैं ब्‍लॉगिंग करता हूं, ऐप मार्केटिंग और डिजिटल मार्केटिंग भी करता हूं। और हाल ही में एक ऐप बेस्ट स्टार्टअप पर काम कर रहा हूं।” विकास कुमार का दावा है कि वह 25 साल की उम्र तक करोड़पति बन गए थे। आइए जानिए विकास कुमार ने ब्‍लॉगिंग के जरिए कैसे अपनी किस्मत बदली। विकास कुमार ने यूट्यूबर सतीश कुशवाहा को दिए इंटरव्यू में दावा है कि उन्होंने पहले एक ब्लॉगिंग वेबसाइट तैयार की और फिर उसे बेचकर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक पैसे कमाए। विकास कुमार का कहना है कि वो फिलहाल कई और ब्लॉग पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह ऐप भी डेवलपमेंट कर रहे हैं। विकास का दावा है कि आज तक उन्होंने कभी कोई नौकरी नहीं की है। विकास मार्च 2020 तक जिस घर में रहते थे उसकी स्थिति सही नहीं है। लेकिन अब विकास ने अपने गांव में एक आलीशान घर बनवाया है। विकास कुमार गरीब परिवार से संबंध रखते थे। विकास कुमार ने कहा है कि उनका बचपन गरीबी में बीता है, चीजों के अभाव में वह बड़े हुए हैं। विकास ने कहा,”मेरे घर की माली हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। बीटेक की शुरुआती पढ़ाई के लिए पिता ने कर्ज लिया था, बड़ी मुश्किल से किसी तरह बीटेक में मेरा एडमिशन हुआ। लेकिन मैं हमेशा इंटरनेट पर चीजें खोजता रहता था कि कहीं से कुछ अतिरिक्त पैसे मिल जाएं क्योंकि मैं जानता था कि पिता जी पढ़ाई के आगे के पैसे नहीं दे पाएंगे।” विकास ने बताया, ”मैंने अपना सारा काम कॉलेज की लाइब्रेरी से किया है क्योंकि मेरे पास फोन नहीं था। एक साल तक मैंने इवेंट ब्लॉगिंग की। 2014 से मैंने ब्लॉगिंग करना शुरू किया। धीरे-धीरे मैं मशहूर हो गया। बड़ी मछली मेरे हाथ तब लगा जब दिसंबर 2018 में मैंने अपना ब्लॉग 1 करोड़ 34 लाख रुपए में बेच दिया। इस पैसे में मेरा एक पार्टनर भी था, इसलिए हम दोनों ने 80-86 लाख बांट लिए। मेरे पास जो पहले की कमाई थी उसको मिलाकर मैं करोड़पति बन गया था।”

Leave A Comment