Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



गर्मी से बचने को पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे पर्यटक

 

विकासनगर। मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से बचने के लिए पर्यटक इन दिनों पहाड़ों का रुख कर रहे है। वीकेंड पर पर्यटकों ने चकराता पहुंच यहां की सुंदर वादियों का दीदार किया। इन दिनों मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन चकराता का मौसम खुशगवार बना हुआ है। गर्मी से बचने के लिए पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू किया है। वीकेंड पर चकराता पहुंच पर्यटकों ने यहां की सुंदर वादियों का दीदार किया। शनिवार शाम से ही पर्यटकों का चकराता आना शुरू हो गया था। देर शाम तक चकराता और पास ही स्थित ग्वासा पुल, टाईगर फॉल, पुरोड़ी, कोरवा, मागटी आदि क्षेत्र के होटलों में 50 प्रतिशत से ज्यादा कमरे फुल हो गए थे। पर्यटकों के आने से होटल रेस्टोरेंट औ अन्य पर्यटन संबंधित व्यवसायियों के चेहरे भी खिले नजर आए। शाम के समय बाजार में भी पर्यटकों की चहल पहल से रौनक बनी रही। रविवार सुबह से पर्यटकों ने घूमने के लिए पर्यटन स्थलों का रुख किया। पर्यटकों ने जहां टाईगर फॉल पहुंच ऊंचाई से गिर रहे झरने के ठंडे पानी में नहा कर आनंद लिया, वहीं लोखंडी से मोयला टॉप तक ट्रेकिंग का रोमांचकारी अनुभव भी लिया। कोटी कानासर के विह्ंगम दृश्यों को अपने कैमरे में कैद कर वहां स्थित देवदार के बड़े बड़े पेड़ो की ठंडी हवाओं को महसूस किया। कई पर्यटकों ने छावनी बाजार स्थित स्वयम्भू शिवलिंग चिंताहरण महादेव के दर्शन कर भोले का आशीर्वाद लिया। शाम को सनसेट प्वाइंट पहुंचे पर्यटक वहां के विहंगम दृश्यों को देख मंत्रमुग्ध नजर आए।

 

Leave A Comment