Breaking News:

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026



गुजरात निकाय चुनाव: बीजेपी ने दी कांग्रेस को शिकस्त

गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के बाद निकाय चुनाव के रूप में बीजेपी ने अपनी पहली परीक्षा में कांग्रेस को शिकस्त दे दी है। 75 नगरपालिकाओं में से बीजेपी ने 47 जगहों पर जीत दर्ज की है। मतगणना के शुरुआती दौर में बीजेपी को कड़ी टक्कर देती दिख रही कांग्रेस को 16 नगरपालिकाओं में जीत मिली है। निर्दलीयों को 4 जगहों पर जीत मिली है। 2013 में इन 75 नगरपालिकाओं के लिए हुए चुनावों में भी बीजेपी को 47 नगरपालिकाओं में जीत मिली थी। इस लिहाज से इस चुनाव में बीजेपी को न तो नुकसान हुआ है और ना ही फायदा। कांग्रेस ने जरूर इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछली नगरपालिकाओं में चुनावों में कांग्रेस ने केवल 13 जगहों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उसे 16 नगरपालिकाओं में जीत मिली है। वहीं 6 नगरपालिकाओं में किसी को बहुमत नहीं मिला है। जाफराबाद नगरपालिका में बीजेपी को निर्विरोध रूप से जीत मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर में बीजेपी ने 28 में से 27 वॉर्डों में धमाकेदार जीत हासिल की। वलसाड के धरमपुर में बीजेपी ने 14 वॉर्डों में जीती, जबकि कांग्रेस को 10 वॉर्डों में जीत मिली। वलसाड के पारडी में बीजेपी और कांग्रेस का मुकाबला बराबरी का रहा। यहां बीजेपी और कांग्रेस ने 14-14 वॉर्डों में जीत हासिल की। नवसारी के बिलीमोरा में बीजेपी ने 21 वॉर्डों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस को 3 और निर्दलीय को 13 पर जीत मिली। निकाय चुनाव में बीजेपी ने दक्षिण गुजरात की सभी नगरपालिकाओं में जीत हासिल की। पार्डी और वलसाड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। सोनगढ़ में बीजेपी को 21 और कांग्रेस को 7 पर जीत मिली। राज्य निर्वाचन आयुक्त वरेश सिन्हा ने बताया कि 75 नगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव में बीजेपी 47, कांग्रेस 16, एनसीपी 1 और बीएसपी ने 1 पर जीत दर्ज की है। वहीं 4 जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। गुजरात के 28 जिलों की 75 निकाय सीटों पर शनिवार को चुनाव हुए थे। निकाय चुनाव में 64.4 फीसदी वोट पड़े थे।

Leave A Comment