Breaking News:

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026



गृहमंत्री ने छत्‍तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद की स्‍थिति का जायजा लिया

Rajnath-Singh

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 30-31 मई, 2015 को वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्‍य छत्‍तीसगढ़ का दो दिवसीय दौरा किया। उन्‍होंने राज्‍य के मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह और केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल सहित केंद्र और राज्‍य सरकार के आला अधिकारियों के साथ वामपंथी उग्रवाद विरोधी कार्रवाईयों तथा राज्‍य के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। राजनाथ सिंह ने निर्देश दिया कि खास तौर से सुकमा जिले में भारतीय संचार निगम लिमिटेड द्वारा लगाए जाने वाले मोबाइल टावरों के काम में तेजी लाए जाए। उन्‍होंने कहा कि दक्षिण बस्‍तर के सर्वाधिक पीड़ित जिलों सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा में नए डाक खाने खोले जाएंगे। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्रालय के परामर्श से आवश्‍यक सड़क योजना (आरआरपी-2) को जल्‍द तैयार किया जाय। उन्‍होंने आग्रह किया कि नक्‍सल पीड़ित क्षेत्रों में स्‍कूल और छात्रावास, नई बैंक शाखाएं खोली जाएं तथा रेडियो और टीवी का दायरा बढ़ाया जाए। राज्‍य सरकार ने प्रस्‍ताव किया कि केंद्र आर्थिक और सुरक्षा मोर्चे पर समेकित विकास के लिए ‘बस्‍तर योजना’ अपने हाथ में ले। मुख्‍य मंत्री डॉ. रमन सिंह ने सुरक्षा संबंधी व्‍यय योजना के अंतर्गत धन वापसी का मामला उठाया और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पांच बटालियन तैनात करने की मांग की। गृहमंत्री ने सुकमा के चिंतागुफा कैम्‍प में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्‍य पुलिस बल के जवानों से बातचीत की। जवानों ने कहा कि एक ही परिसर में तैनात राज्‍य पुलिस बल, केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल और कोबरा जवानों को मिलने वाले वेतन तथा भत्तों की असमानता दूर की जाए और ग्रुप केंद्रों में परिवारों को रखने का उचित प्रावधान किया जाए। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों के जवानों की कार्य परिस्‍थितियों में सुधार और उनके कल्‍याण के उपायों के संबंध में लगातार प्रयास कर रहा है। गृहमंत्री के साथ वरिष्‍ठ सुरक्षा सलाहकार श्री के. विजय कुमार, विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) श्री अशोक प्रसाद और केंद्र, राज्‍य सरकार तथा सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी भी थे।

Leave A Comment