Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



घटना : निर्माणाधीन पुल गिरा, एक मजदूर की मौत, 14 घायल, सीएम त्रिवेंद्र ने दिए जांच के निर्देश

ऋषिकेश । बदरीनाथ राजमार्ग पर गूलर के समीप एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। पुल के गिरने से पुल पर काम कर रहे मजदूर रियाज, 40 पुत्र मेहंदी हसन निवासी, डिडोली, अमरोहा उत्तर प्रदेश की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि 14 मजदूर घायल हो गए। घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और एम्स में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गूलर के पास निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होने और इससे हुई दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। रविवार शाम करीब छह बजे थाना मुनिकीरेती पुलिस को सूचना मिली कि बदरीनाथ राजमार्ग पर ऑलवेदर कार्य के दौरान गूलर के समीप एक निर्माणधीन पुल टूट गया है। मौके पर पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला। चार मजदूर मन्नान 20 पुत्र बुरहान, कादिर 24 पुत्र जमशेर, महताब 28 पुत्र शमशाद, मुस्तफा 24 पुत्र कयूम सहारनपुर निवासी को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें भी हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया। थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि गूलर में ऑलवेदर का करीब 90 मीटर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। पुल के 45 मीटर पर पहले ही लेंटर पड़ चुका था, रविवार को शेष 45 मीटर पुल पर लेंटर का काम चल रहा था। पुल की अचानक सेट्रिंग टूट गई। जिसके चलते निर्माणधीन पुल ढह गया। पुल पर मेठ के अनुसार 15 मजदूर काम कर रहे थे। पुल के अचानक हिलने पर एक मजदूर सुरक्षित बच गया। जबकि शेष 14 मजदूर पुल के साथ नीचे गिर गए। बदरीनाथ राजमार्ग पर गूलर के समीप टूटा निर्माणधीन पुल का निरीक्षण विभागीय टीम सोमवार को करेगी। पुल की टूटने की क्या वजह थी विभागीय अधिकारी इसकी गहनता से जांच करेंगे। जांच के दौरान दोषी पाए गए अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। लोनिवि के ईएनसी विभागाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि गूलर में ऑलवेदर का काम चल रहा था। यहां करीब 90 मीटर पुल का निर्माण होना था। राजश्यामा कंपनी की ओर से यहां काम चल रहा था। 45 मीटर पुल पर पहले लेंटर पड़ चुका था। रविवार को शेष 45 मीटर पर लेंटर पड़ना था, पुल की अचानक सेट्रिंग टूट गई,  जिसके कारण निर्माणाधीन पुल टूट गया है। करीब 40 फीट ऊंचाई होने के कारण इसमें कार्य कर रहे मजदूर घायल हो गए हैं। विभागीय टीम सोमवार को इसका निरीक्षण करेगी और इसके कारणों को जानने का प्रयास करेगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Leave A Comment