Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



चंपावत उपचुनावः सीएम धामी ने दाखिल किया नामांकन

 

चंपावत। चंपावत विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी पूरी प्रक्रिया के दौरान उनके साथ रहे। सोमवार को सीएम धामी के नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरस्त उत्साह देखने के लिए मिला। नामांकन से पहले सीएम ने पत्नी के साथ चकरपुर बनखंडी महादेव शिव मंदिर सुबह पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस के बाद सीएम ने रोड शो किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या समेत कई विधायक और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सीएम पुष्कर सिंह धामी सुबह नौ बजे चंपावत के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने टनकपुर बनबसा में सबसे पहले रोड शो किया। इसी बीच तजगह-जगह समर्थकों व आम लोगों ने उनका स्वागत किया। सीएम ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस बीच वह लोगों से जनसंपर्क भी करते रहे।  90 किमी लंबा रोड शो करने के बाद सीएम चंपावत तहसील कार्यालय पहुंचे और जहां उन्होंने नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन दाखिल करते ही उनके समर्थकों ने जोर शोर से उनके समर्थन में नारेबाजी की। सीएम धामी के साथ ही उनके समर्थकों का उत्साह भी दिखा। रोड शो के जरिए जहां उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं जनसभा में उमड़ी भीड़ देखकर वह गदगद नजर आए। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। जनसभा में  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चंपावत पिथौरागढ़ और मैदान को जोड़ने का काम करेगा। सीएम ने कहा कि जब मेरा परिवार डीडीहाट से खटीमा जाता था तो बीच में चंपावत पड़ता था। मेरी मां कहती थी कि चंपावत के लोग बहुत ही अच्छे हैं और व्यवहारिक होते हैं। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने यह साबित किया है। उन्होंने कहा कि चंपावत के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत गुरु गोरखनाथ की भूमि है। उन्होंने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान कहा था कि वह चंपावत गुरु गोरखनाथ के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि गोलज्यू सर्किट को विकसित किया जाएगा। सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो प्यार और आशीर्वाद मुझे जनता से मिला है वह अभूतपूर्व है। मुझे यकीन है कि आगे भी जनता से मुझे यह प्यार मिलता रहेगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में अहम फैसले ले रही है। जनता को इसका लाभ मिले इसके भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत की जनता से विकास का वादा किया। उन्होंने पहाड़ी में कहा कि मैं तुमर चेल छू तुमुल ख्याल रखना छ यांक लोग सब लोग की मदद करनान मैं तुमर हर सुख दुख में काम उन। तुमर धन्यवाद करनहन शब्द नहोनी। अब सब तुम्हारे हाथ में छ। इसी के साथ सीएम ने अपना संबोधन खत्म किया। इन पक्तियों में सीएम ने जनता से कहा कि मैं आप सब के साथ हूं। आप सभी अपना ख्याल रखें। मैं आपके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। अब सब आपके हाथ में है। इसी के साथ सीएम की जनसभा भी खत्म हुई।

Leave A Comment