Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



चल पड़ी ‘बरेली की बर्फी’

kriti-sanon

डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की फ़िल्म ‘बरेली की बर्फी’ का ‘थॉट’ यह है की इंसान हमेशा हीरो नहीं रह सकता कभी वो नायक होता है तो कभी उसमें नकारात्मक प्रवृतियां भी पनपती हैं और जिसका मकसद सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने लक्ष्य में सफ़ल होना होता है। इस प्रवित्ति को लेकर खूबसूरत ढंग से अश्विनी ने फ़िल्म में पिरोया है। बरेली की रहने वाली बिट्टी मिश्रा अपने आप में एक मस्त लड़की है उसके मां-बाप को उसकी शादी की चिंता है। बिट्टी सिगरेट पीती है, रातों को देर से लौटती है, छत पर डांस करती हैं। यानी उसमें वो हर दुर्गुण है जो अपने सामजिक ढांचे के लिहाज से एक शादी योग्य लड़की में नहीं होनी चाहिए। आप जानते हैं, लड़कियों और लड़कों को समाज में देखने का नज़रिया कितना अलग है। मापदंड कितने अलग-अलग हैं। ऐसे में बिट्टी के हाथ में एक किताब लगती है- ‘बरेली की बर्फी’, और बिट्टी को पक्का यकीन हो जाता है कि ये किताब उसी की कहानी है। वो लेखक के प्यार में पड़ जाती है। दूसरी ओर प्रेम में चोट खाया चिराग दुबे (आयुष्मान खुराना) अपनी बबली से अपनी प्रेम कहानी पर ‘बरेली की बर्फी’ लिख तो देता है पर उसे अपने नाम से छपवाने के बजाय अपने पिच्छलग्गू दोस्त प्रीतम विद्रोही (राजकुमार राव) के नाम से ज़बरदस्ती छपवा देता है। बिट्टी प्रीतम के प्यार में और अब चिराग बबली को भूलकर बिट्टी के प्यार में दीवाना हो चुका है। आगे क्या होता है? क्या चिराग बिट्टी को पाने में कामयाब होता है या बिट्टी प्रीतम के साथ ब्याह रचायेगी इसी धागे पर बुनी गयी है ये ‘बरेली की बर्फी’। एक छोटे से कस्बे के नायक नायिका की प्रेम कहानी जिसमें हीरो-हीरोइन की तरह कोई महान विशेषताएं नहीं हैं। बड़ी सामान्य सी गली-मोहल्ले की प्रेमकथा भी प्रेमकथा ही होती है। ये डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी ने बड़ी ही खूबसूरती से फ़िल्माया है। कृति सनोन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी व सीमा भार्गव का जोरदार अभिनय आपको बिट्टी की दुनिया में ज़रूर ले जाएगा।

 

 

Leave A Comment