Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



चारधाम तीर्थ यात्रियों के स्वागत में खड़ी है आम आदमी पार्टीः दीपक बाली

 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने चार धाम यात्रा शुरू होने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है और देश विदेश से देवभूमि में आने वाले सभी तीर्थयात्रियों का  आम आदमी पार्टी की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा है कि हम भारतियों की भावना हमेशा अतिथि देवों भव्रू की रही  है अतःरूपूरी देवभूमि सभी आगंतुक तीर्थयात्रियों को देवतुल्य समझती है और उनके स्वागत में खड़ी है। बाली ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि तीर्थयात्रियों को  हर संभव मदद देकर उनकी तीर्थ यात्रा को सुगम बनाया जाए ,क्योंकि जितना पूण्य तीर्थ यात्रा से मिलता है उतना ही पुण्य तीर्थ यात्रियों की मदद और सेवा करने से मिलता है लिहाजा तीर्थयात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएं केवल सरकारी कागजों तक ही सीमित ना रहे और तीर्थयात्रियों के प्रति सरकारी मशीनरी और स्थानीय जनता व दुकानदारों का रवैया  अटूट यादगार भरा होना चाहिए। आप  प्रदेश अध्यक्ष श्री बाली ने बताया कि चार धाम यात्रा मार्गाे के क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एक वालंटियर के रूम में तीर्थ यात्रियों की हर संभव सहायता करने में जुटे हुए हैं। बाली ने दुख व्यक्त किया  कि अभी तीर्थ यात्रा शुरू ही हुई है और तीर्थ यात्रियों की तादाद भी अभी ज्यादा नहीं है फिर भी समय पर उपचार  व प्रशासनिक मदद न मिलने के कारण अब तक विभिन्न प्रदेशों से आए करीब 20 तीर्थयात्री मौत का  शिकार हो चुके हैं। सरकार को इस बारे में तत्काल गंभीर कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी दुखदाई घटनाएं  न हों । बाली ने इस बात पर भी दुख जताया कि सरकार के लाख दावों के बावजूद चार धाम यात्रा  मार्गाे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। यात्रा मार्गाे के अनेक स्थानों पर तो बोल्डर  व पत्थर गिरने की लगातार सूचनाएं आ रही है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। श्री बाली ने ऋषिकेश से चमोली जा रही एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर 5 लोगों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि  देवभूमि की पुलिस  डी० जी० पी अशोक कुमार के नेतृत्व में तीर्थ यात्रा  के दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर सेवा  कर रही है ।डीजीपी पुलिस व्यवस्था पर खुद लगातार निगाह रखे हुए हैं जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उनकी सतर्कता के चलते ही तीर्थयात्रियों का उत्पीड़न करने वाले एक पुलिस कर्मचारी को बर्खास्त कर मित्र पुलिस को संदेश दे दिया गया है कि वह तीर्थयात्रियों के प्रति मित्रता के संदेश को सार्थक बनाएं।

Leave A Comment