Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



चिल्ड्रंस डे पर घूमकर लौट रहे स्कूली बच्चों की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 30 घायल

 

सितारगंज। वैद्य राम सुधि सिंह बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किच्छा की छात्राओं से भरी बस नानकमत्ता से लौटते समय नयागांव के पास ट्रक से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक शिक्षिका और एक छात्रा की मौत हो गई। वहीं अन्य छात्राएं, स्कूल स्टाफ और बस चालक व हेल्पर घायल हो गए। हादसा सोमवार शाम 4.05 बजे हुआ। 17 घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 27 घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अपने घर ले गए। एक घायल महिला को परिजन बरेली ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक बस को उल्टी दिशा में तेजी से चला रहा था। सोमवार को बाल दिवस पर वैद्य राम सुधि सिंह बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किच्छा की 51 छात्राएं, पांच शिक्षक, एक आया बस संख्या यूके 06 पीए 0698 से नानकमत्ता पिकनिक मनाने के लिए गए थे। शाम को सभी वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सितारगंज के बाद एनएच 74 पर चालक उल्टी दिशा में बस तेजी से चला रहा था। नयागांव के पास बस ट्रक संख्या पीबी 09-3737 से सामने से टकरा गयी। टक्कर के बाद बस पलट गयी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। निजी वाहनों, एम्बुलेंस, पुलिस वाहनों से घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने शिक्षिका लता गंगवार (38) पुत्री टीकाराम, पंजाबी मोहल्ला निवासी किच्छा, कक्षा 6 की छात्रा ज्योत्सना (13) पुत्री प्रकाश मजूमदार निवासी आजादनगर सुभाषनगर कॉलोनी किच्छा को मृत घोषित कर दिया।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर सितारगंज, शक्तिफार्म, नानकमत्ता क्षेत्र की एम्बुलेंस, चिकित्सा टीम ने अस्पताल पहुंचकर सितारगंज सीएचसी की चिकित्सकों की टीम के साथ घायलों का इलाज किया। सूचना मिलते ही डीएम युगल किशोर पंत, मंजूनाथ टीसी, एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी समेत पुलिस व प्रशासनिक महकमा मौके पर पहुंच गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नयागांव में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शिक्षिका और छात्रा की मौत पर शोक जताया है। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों के निशुल्क इलाज के लिए सीएम ने आदेश जारी किए हैं। साथ ही घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

Leave A Comment