Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



छात्रा वंशिका हत्याकांड: आदित्य गिरफ्तार, पैर छूकर मांफी मंगवाने को लेकर था गुस्सा

 

देहरादून। सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट पर कमेन्ट करने पर छात्रा के द्वारा नाराजगी दिखाने व सीनियर छात्रों द्वारा समझाने से नाराज छात्र ने गोली मारकर छात्रा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया हैै। आरोपी आदित्य तोमर ने बताया कि वह सिद्धार्थ फार्मेसी आईटी पार्क देहरादून में डी फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र है तथा मृतका वंशिका उसी के साथ पढ़ती थी।
शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए डीआईजी/एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी ने बताया कि गत दिवस ग्राम प्रधान डांडा लखौंड द्वारा टेलीफोन थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना दी गयी कि, सिद्धार्थ लॉ कालेज के पास एक युवक एक युवती को गोली मारकर फरार हो गया है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे व गम्भीर अवस्था में घायल पडी युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सको द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व तमंचा बरामद किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता राकेश बंसल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आज पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आदित्य तोमर कोे शिवगंगा एन्क्लेव के निकट स्थित आर्मी हास्टल के पास झाडियों सें बाहर आते हुए देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा शिवगंगा एन्क्लेव के आसकृपास के क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए शिवगंगा एन्क्लेव के समीप से आदित्य तोमर पुत्र स्व. अनिल तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से पुलिस ने घटना के समय इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आदित्य तोमर द्वारा बताया गया कि वह एक माह पूर्व वंशिका द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो अपलोड की गयी थी, जिस पर मेरे द्वारा कमेंट किया गया था। जिसको लेकर वंशिका तथा मेरे बीच कहासुनी हो गयी तथा वंशिका द्वारा सीनियर छात्रों से इस सम्बन्ध में मेरी शिकायत की गयी, जिनके द्वारा मेरे परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी थी। उसके पश्चात कालेज बन्द हो गया तथा कालेज के खुलने पर शाम को मेरी मुलाकात कालेज के गेट के सामने वंशिका से हुई जिसने मौके पर अपने परिचित सीनियर छात्रों को बुला लिया जिनके द्वारा मुझे डरा धमकाकर मुझसे जबरदस्ती वंशिका के पैर छूकर उससे माफी मगंवाई गयी। इस बात को लेकर मैं आवेश में आ गया और पूर्व से मेरे पास रखे एक तमंचे को लेकर वापस कालेज के पास आया। कालेज के पास ही स्थित दैनिक उपयोग की दुकान में मुझे वंशिका मिली, जहां मैने उसे तंमचा दिखाकर उन लोगों को बुलाने की बात कही। इसी बीच हम दोनो के बीच हुई कहासुनी में मैने वंशिका को गोली मार दी और पकडे जाने के डर से मैं अपनी मोटर साइकिल व तमंचा मौके पर ही छोडकर वहां से फरार हो गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह,  वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशीष रावत थाना रायपुर, चौकी प्रभारी मयूर विहार अर्जुन गुसाई, चौकी प्रभारी माल देवता राजेन्द्र कुमार,  चौकी प्रभारी बालावाला राजीव धारीवाल, उपनिरीक्षक रविन्द्र नेगी, वेद प्रकाश, भावना, कविता, एएसई योगेन्द्र, तेजपाल, राजकुमार, मनोज, कांस्टेबल किशनपाल, गम्भीर, सौरभ वालिया, दीप प्रकाश, प्रेम, रमेश, मुकेश बंग्वाल, शोभा, आशीष शर्मा व नवनीत शामिल रहे।

Leave A Comment