Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



छात्र संघ चुनाव : 12 साल से ABVP की बादशाहत खत्म

देहरादून । देहरादून के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ पर 12 साल से काबिज अभाविप की बादशाहत सोमवार को खत्म हो गई। छात्रसंघ चुनाव में अभाविप से बागी हुए निखिल शर्मा 661 वोटों के अंतर से जीत गए। इस चुनाव में अभाविप सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं महासचिव पद पर आर्यन संगठन को भी हार का सामना करना पड़ा। इस पद पर सत्यम शिवम ग्रुप के नीरज सिंह चैहान ने जीत दर्ज की। डीएवी में सोमवार को सुबह 8.30 बजे छात्रसंघ चुनाव शुरू हो गए। 8472 वोटरों में से 3912 छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 46.17 रहा। दोपहर 3.30 बजे से मतगणना शुरू हो गई। मतगणना के पहले चरण से ही निर्दलीय निखिल शर्मा ने अध्यक्ष पद पर और सत्यम शिवम संगठन के नीरज चैहान ने महासचिव पद पर बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती गई, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के चेहरे उतरते चले गए। 12 साल से दौड़ रहा एबीवीपी का विजय रथ बागी होकर चुनाव लड़े निखिल शर्मा ने रोक दिया। वहीं, एनएसयूआई इस साल दूसरे स्थान पर आने में कामयाब रही। अध्यक्ष पद पर निखिल शर्मा (निर्दलीय) को 1736 वोट, उनके निकटतम प्रतिद्धंद्धी हिमांशु रावत (एनएसयूआई) को 1075 वोट और सागर तोमर (एबीवीपी) को 937 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर पारितोष सिंह (दिवाकर ग्रुप) को 1513 वोट, सुप्रिया भंडारी (एसएफआई) को 1048 वोट और अंजना (सक्षम ग्रुप) को 824 वोट मिले। महासचिव पद पर नीरज सिंह चैहान (सत्यम शिवम) को 1780 वोट, संदीप कुकरेती (आर्यन) को 1401 वोट और नबोध सिंह परमार (निश्चय ग्रुप) को 522 वोट मिले। डीएवी कॉलेज में न केवल पुलिस बल्कि कॉलेज प्रशासन भी सतर्क रहा। जहां चीफ प्रॉक्टर मेजर डॉ. अतुल सिंह की टीम ने अनुशासन की बागडोर संभाले रखी, वहीं मतगणना अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने भी सभी व्यवस्थाएं सामान्य तौर पर चलाई। पूरे चुनाव के दौरान प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना मुस्तैद रहे। डीएवी कॉलेज में मतदान के दौरान 25 फर्जी वोटर पकड़े गए। इनमें से 22 वोटर तो कॉलेज के गेट पर ही पकड़ लिए गए लेकिन तीन वोटर कॉलेज कैंपस में घुसने में कामयाब रहे। कॉलेज प्रशासन की सतर्कता के चलते वह वोट डालने में कामयाब नहीं हो पाए। सभी आईकार्ड जब्त कर लिए गए। डीएवी के चुनाव की पूरी रिपोर्ट शासन तक पहुंचती रही। कॉलेज में मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली को पर्यवेक्षक बनाया गया था। वह पूरे चुनाव और मतगणना के दौरान मौजूद रहीं। बाद में डीएम सी रविशंकर ने उन्हें बधाई दी। डीएवी कॉलेज अब तीन दिन बंद रहेगा। 10 सितंबर को मुहर्रम, 11 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के बाद एक दिन चुनाव की वजह से अवकाश रहेगा। अब कॉलेज 13 को खुलेगा। 

Leave A Comment