Breaking News:

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026



छड़ी यात्रा से उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : सीएम त्रिवेंद्र

हरिद्वार | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पवित्र छड़ी को हरिद्वार तीर्थ नगरी की अधिष्ठात्री देवी माया देवी मंदिर के प्रांगण से वैदिक विधि विधान  और मंत्रोच्चार के बीच जूना अखाड़े से उत्तराखंड के चारों धामों के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस छड़ी यात्रा से उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार द्वारा इस छड़ी यात्रा को यथासंभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष चार धाम के कपाट खुलने के अवसर पर इस छड़ी यात्रा को और अधिक व्यवस्थित रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस छड़ी यात्रा के शुभारम्भ से हमारे सनातनी समाज के भौतिक जीवन लक्ष्य पूरे होंगे तथा इससे समाज में सौहार्दता भी बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आम जन मानस छड़ी यात्रा के दौरान पवित्र छड़ी का पूजन कर पूण्य के भागी बनेंगें तथा उनकी मनोकामना पूर्ण होंगी।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने छड़ी को रवाना करने से पूर्व माया देवी मंदिर में महामाया देवी की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने पवित्र छड़ी का अभिषेक किया और उसकी पूजा अर्चना कर उसको रवाना किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महन्त हरि गिरि ने बताया कि जूना अखाड़े से पवित्र छड़ी यमुनोत्री, गंगोत्री होते हुए केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएगी। बद्रीनाथ से यह छड़ी कुमाऊं मंडल के विविध तीर्थ स्थलों से होते हुए हरिद्वार जूना अखाड़े में वापस आएगी और माया देवी के मंदिर में प्रतिष्ठित की जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के चार धामों में इस पवित्र छड़ी को हरिद्वार से ले जाने की परंपरा पहली बार शुरू की जा रही है। इससे पहले यह छड़ी बागेश्वर कुमाऊं मंडल से चारों धामों के लिए निकलती थी। और कई सालों से यह छड़ी यात्रा बंद थी। सन् 2021 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ को देखते हुए इस छड़ी के मार्ग में बदलाव किया गया है। अब यह छड़ी हरिद्वार से निकला करेगी और चारों धामों की यात्रा करके वापस हरिद्वार आया करेगी। 
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के प्रमुख महन्त प्रेम गिरि ने बताया कि शनिवार को पवित्र छड़ी मायादेवी मन्दिर से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, दुर्गा मन्दिर, दत्तात्रेय मन्दिर, भरत मन्दिर आदि में पूजा अर्चना के पश्चात आत्म प्रकाश अखाड़ा मायाकुण्ड ऋषिकेश में रात्रि विश्राम होगा। ऋषिकेश से आगे की यमुनोत्री की यात्रा 13 अक्टूबर से प्रारम्भ की जायेगी। अमरनाथ की तर्ज पर हरिद्वार से उत्तराखंड के चारों धामों के लिए छड़ी यात्रा शुरू की गई जिसका हरिद्वार के साधु-संतों ने स्वागत किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर यह छड़ी यात्रा फिर से कई साल बाद शुरू हो पाई है। 

Leave A Comment