Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



जनता का मूड 2022 में “आप” बेहतर विकल्पः कर्नल कोठियाल

देहरादून । आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आप पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर ली हैं। आज धर्मपुर विधानसभा के आईएसबीटी क्षेत्र में आप पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन कर्नल कोठियाल द्वारा किया गया। आप सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने आप युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हिमांशु पुंडीर के इस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि, आज यहां युवाओं का जोश देखते ही बन रहा है। उन्होंने बताया कि कुमाऊं में रोजगार गारंटी यात्रा के दौरान जनता का उन्हें अपार समर्थन मिला और जनता ने रोजगार गांरटी की बातों को बडे गौर से सुना। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि, आज हमारे प्रदेश के युवा 17 साल के होने पर भी रोजगार के लिए चिंतित रहते हैं कि उन्हें पढाई पूरी करने के बाद रोजगार मिल पाएगा या नहीं, और इसके लिए राज्य की सरकारें जिम्मेदार हैं ,जिन्होंने प्रदेश में रोजगार के लिए कोई अवसर पैदा ही नहीं किए।
उन्होंने कहा कि, जो काम सरकार को करना चाहिए था वो काम हमने  यूथ फाउंडेशन के जरिए हजारों युवाओं को रोजगार देकर करके दिखाया। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही दल एक दूसरे के नेताओं को तोड़कर अपने पाले में लाने का प्रयास कर रहे हैं, जनसरोकार से उनका कोई  लेना देना नहीं है। बीजेपी का विधायक, कांग्रेस मे जाने को आतुर है, उसने साढ़े चार साल तक जनता के लिए कुछ नहीं किया और दूसरी पार्टी में जाकर वह कहता है कि, पार्टी ने मुझे विकास नही करने दिया। उन्होंने आगे रोजगार के बिंदुओं पर जानकारी देते हुए बताया कि, आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही छह महीने के भीतर एक लाख सरकारी नौकरियां दी जायेंगी। जब तक रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक पांच हजार महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। स्थानीय युवाओं को सरकारी और प्राइवेट सैक्टर में 80 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। जॉब देने व लेने के लिए जॉब पोर्टल संचालित होगा।  रोजगार देने और पलायन रोकने के लिए अलग से एक मंत्रालय बनाया जाएगा। उत्तराखंड के हर घर से एक युवा को रोजगार दिया जाएगा ताकि प्रदेश में बेरोजगारी को जड़ से खत्म किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि महज तीन दिनों में 1 लाख से ज्यादा युवा रोजगार गारंटी अभियान के तहत पंजीयन करा चुके हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के युवा आप की रोजगार गारंटी पर बहुत तेज़ी से विश्वास कर रहे हैं। इस दौरान युवा नेता हिमांशु पुंडीर  ने कर्नल कोठियाल की उपस्थिति में कई लोगों को आप की सदस्यता दिलाई जिनमें  रिहाना परवीन, रंजीत सिंह, तेजपाल सिंह, जॉनी जॉर्ज, मुकेश चौहान, सुशील सैनी, नवाज सिद्धकी, सलमान, तेजु सहगल,अनिल चौहान, भजन सिंह राठौर सहित सैकड़ों लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। वहीं इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हिमांशु पुंडीर,आप प्रवक्ता नवीन पीरशाली, अल्प संख्यक मोर्चे के उपाध्यक्ष डॉक्टर शुहैब अंसारी,समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Comment