Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



जनता पहले देखे घोषणा पत्र फिर करे फैसला : आप

 

देहरादून। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन्होंने सबसे कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का भव्य स्वागत किया। आप कार्यालय पहुंच कर राजेंद्र पाल गौतम ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके उत्तराखंड में आयोजित कार्यक्रमों में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं  की होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रदेश निर्माण से लेकर परिवार निर्माण में अहम भागेदारी होती है।उन्होंने कहा,जो सपने उत्तराखंड की जनता ने  उत्तराखंड आंदोलन के वक्त देखे गए थे वो सपने आजतक पूरे नहीं हो पाए। आज भी प्रदेश 21 सालों बाद बदहाली के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि 21 सालो में कांग्रेस और बीजेपी की ही सरकारें उत्तराखंड में रहीं लेकिन दोनों ही दलों की सरकारों ने लोगों के सपनों को साकार नहीं किया।
उन्होनें कहा कि आज उत्तराखंड में सरकारी स्कूल बदहाल हो चुके हैं जबकि प्राईवेट स्कूलों की भरमार यहां पर ज्यादा है। जहां एक छात्र की फीस,वर्दी,आने जाने का खर्चा प्रतिमाह हजारों में होता है। उन्होंने कहा कि हर परिवार में अमूमन दो बच्चे हैं तो हर परिवार प्रतिमाह 15 से 20 हजार रुपए खर्चा बच्चों पर होता है।इसके अलावा  उन्होंने स्वास्थय सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड के अधिकांश अस्पताल रेफरेल अस्पताल बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि पहाडों में इलाज की व्यवस्था नहीं है और देहरादून में तो प्राईवेट अस्पतालों का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि कई अस्पतालो को सरकार पीपीपी मोड पर दे चुकी है और बचे अस्पतालों को भी  पीपीपी मोड में देने की तैयारी में सरकार है।उन्होंने कहा, जो सरकार लोगों को अच्छी शिक्षा,अच्छा रोजगार और अच्छा स्वास्थय ना दे पाए,जो सरकार प्राकृतिक संसाधनो का दोहन ठीक से ना कर पाए ऐसी सरकारों की जनता को आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसी पार्टियां पैसों के दम पर वोट खरीदती हैं। पैसों के ही दम पर इनका मकसद सरकार बनाना होता है और जनता से सिर्फ झूठे वादे करना होता है। उन्होंने उत्तराखंड की जनता  से अपील करते हुए कहा कि जनता इन दोनों दलों के घोषणा पत्र निकाल कर देख ले कि इन दलों ने चुनावों से पहले अपने घोषणा पत्र  मे कौन से वादे किए और कौन से वादे वाकई में पूरे हुए। इसके साथ जनता आप पार्टी का घोषणा पत्र भी जरुर चौक करे कि हमने कौन से वादे किए और उनमें से कितने वादे पूरे किए। उन्होंने आगे कहा कि तुलनात्मक जनता को आप पार्टी का घोषणा पत्र और वादे ही पूरे नजर आएंगे इसलिए उत्तराखंड की जनता एक बार आप पार्टी को वोट देकर उनकी सरकार बनाए ।

Leave A Comment