Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



जरा हटके : रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं वन्यजीव, दहशत का माहौल

रामनगर । कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे आबादी वाले इलाकों में वन्यजीवों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसे में वन्यजीवों और मानव के बीच संघर्ष देखने को मिल रहा है, जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं पार्क के अधिकारी इस पर चिंता जाहिर करते हुए समाधान तलाशने की बात कर रहे हैं। कॉर्बेट फाउंडेशन के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. हरेंद्र सिंह बरगली कहते हैं कि वन्यजीव जंगल की ओर रुख नहीं कर रहे हैं, बल्कि पहले से ही यह इलाका उनका प्राकृतिक आवास रहा है। कॉर्बेट के आसपास के गांव जंगलों के बीच में स्थित हैं। लेकिन, हम अगर पिछले 10 सालों की बात करें तो कंजरवेशन के कारण जंगली जानवरों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही गांवों में आबादी भी बढ़ी है। इस कारण टकराव होना लाजमी है। हरेंद्र रावत कहते हैं कि वन्यजीव और मानव संघर्ष को रोकने के लिए अभी भी समय है। इसके लिए वन्यजीवों के कॉरिडोर्स (रास्तों) को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक ये कॉरिडोर्स नहीं बचाए जाएंगे, तब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिल सकती है। वन्यजीव प्रेमी करन बिष्ट का मानना है कि जंगल में अधिकतर सागौन के पेड़ हैं। लेकिन, किसी जमाने में वहां आम, आंवला और जामुन के पेड़ थे। उस वक्त मिक्स फॉरेस्ट को काटकर सागौन के पेड़ लगा दिए गए। जबकि, सागौन किसी पक्षी या जानवर का चारा नहीं है। ऐसे में हिरन जंगलों से निकलकर गांव की ओर जा रहे हैं। उनके पीछे तेंदुआ और बाघ भी आबादी की तरफ आ रहे हैं, जिससे इंसानों और जानवरों में टकराव हो रहा है। रिंगोड़ा गांव के ग्राम अध्यक्ष देवेंद्र रावत कहते हैं कि रात होते ही घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। आए दिन बाघ, कुत्तों को निवाला बना रहे हैं। हाथी लगातार आबादी की तरफ आ रहे हैं। देवेंद्र कहते हैं कि पहले इतना डर नहीं था, लेकिन अब जानवर गांव की तरफ ज्यादा आ रहे हैं। वहीं कॉर्बेट के निदेशक राहुल कुमार का कहना है कि टाइगर रिजर्व के आसपास रामनगर वन प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, कॉर्बेट लैंड स्केप से लगा हुआ है। इन सभी फारेस्ट डिवीजन में हाई डेंसिटी वाइल्ड लाइफ पाई जाती है। यहां के जंगलों में टाइगर, गुलदार, हाथी और अन्य जीव-जंतु रहते हैं.उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों का मूवमेंट आबादी की तरफ लगातार बढ़ने से वन विभाग चिंतित है। विभाग भी जंगली जानवरों का मूवमेंट आबादी वाले इलाकों में कम हो इसको लेकर सख्त कदम उठाएगा। ताकि मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं कम हो सकें।

Leave A Comment