Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



जल्द खुलेंगे बन्द चीनी मिल , जानिए खबर

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में गन्ना एवं चीनी विभाग की समीक्षा के दौरान बन्द चीनी मिलों गरदपुर एवं सितारगंज के सम्बन्ध में व्यवहारिकता के दृष्टिगत एवं किसानों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए 10 दिन के अन्दर स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये हैं कि बाजपुर व नादेही चीनी मिलों के आधुनिकीकरण एवं विद्युत उत्पादन के लिये यू.जे.वी.एन.एल के मध्य हुए एग्रीमेंट के तहत अविलम्ब कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इस दिशा में विभागीय स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही की धीमी प्रगति पर असन्तोष व्यक्त करते हुए चीनी मिलों के सुधारीकरण व किसानों के व्यापक हितों के दृष्टिगत विभागीय स्तर पर स्पष्ट कार्य योजना तैयार कर 10 दिन के बाद वित्त एवं ऊर्जा सचिव के साथ आयोजित हाने वाली बैठक में रखने को कहा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस उच्च स्तरीय बैठक में विभागीय स्तर पर चीनी मिलों के संबंध में जो भी कार्य किये जाने होंगे, उन पर निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी नहीं होनी चाहिए। समस्याओं का त्वरित समाधान जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसानों के व्यापक हितों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने समीक्षा के दौरान गन्ना उत्पादन, गन्ना पेराई, गन्ना मूल्य भुगतान की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए, उन्होंने प्राकृतिक विधि से गन्ने की खेती पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने गन्ना विकास परिषदों, गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र व सहकारी गन्ना विकास समितियों को अधिक सक्रियता से कार्य करने को कहा, मुख्यमंत्री ने चीनी मिलों के आधुनिकीकरण, गन्ना उत्पादों के विविधीकरण, ऊर्जा उत्पादन, एथेनाल उत्पादन, आसवानी तथा पी.डी.एस में चीनी को सम्मिलित करने, गन्ने के साथ इण्टर कापिंग व निर्यात की संभावनाओं पर विभागीय स्तर पर स्पष्ट कार्य योजना आगामी बैठक में प्रस्तुत करने को कहा ताकि इन सभी विषयों पर निर्णय लिया जा सके।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इकबालपुर चीनी मिल से जुड़े गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। इसके लिए टाईम फ्रेम निर्धारित कर दिया जाए। गन्ना चीनी विभाग, गन्ना समितियों के प्रतिनिधियों व मिल प्रबंधकों के साथ मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने यह निर्देश दिए। तय किया गया कि इकबालपुर मिल प्रबंधन पीएनबी व यूसीबी से ऋण लेगी। इस ऋण का प्रयोग किसानों के बकाया भुगतान में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चीनी के स्टाक को निकालकर भी प्राप्त राशि का उपयोग बकाया भुगतान में किया जाएगा। बैठक में राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर, सचिव अमित नेगी, सौजन्या, हरबंस सिंह चुघ, प्रबंध निदेशक गन्ना एवं चीनी चंद्रेश यादव, गन्ना आयुक्त ललित मोहन रयाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment