Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



जल, जंगल, जमीन आज की सबसे बड़ी चिंताः सुंदर लाल बहुगुणा

देहरादून । प्रसिद्ध गांधीवादी व पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा ने कहा कि महात्मा गांधी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने के लिए कलम को अपना मुख्य हथियार बनाया था। अखबार ऐसा माध्यम है जो समाज को जागृत करने में अहम भूमिका का निर्वाह करता है। आज के दौर में समस्या अनेक हैं लेकिन उन्हें सही माध्यम से प्रस्तुत नहीं किया जाता। जल, जंगल और जमीन को आज की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को इसके लिए मिशन बनाकर आगे आना होगा।  यहां अपने आवास शास्त्रीनगर में टिहरी से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र सुरकंडा टाइम्स के रजत जयंती विशेषांक के विमोचन अवसर पर उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को लोग पहले मिशन के रूप में लेते थे और इसके माध्यम से न केवल आजादी की लड़ाई के नायकों ने अंग्रेजी हुकूमत को झुकाया अपितु उसके बाद समाज को जागृत किया। समाजिक बुराइयों, भ्रष्टाचार और छुआछूत को अखबार के माध्यम से दूर किया गया और इसके बाद इनके लिए ठोस नियम, कानून और योजनाओं का खाका तैयार हुआ। आज के दौर में पत्रकारिता मिशन के साथ ही आजीविका का माध्यम भी बन गई है। इसके बावजूद समाज के प्रति उसका दायित्व जिम्मेदारी वाला है।  सुरकंडा टाइम्स के संदर्भ में उन्होंने कहा कि समाचार पत्र का नाम प्रसिद्ध सिद्धपीठ से प्रेरित है और देवियां चोटियों पर अपना स्थान स्थापित किए हुए हैं। इसका आशय यह है कि वह पूरे समाज को समान दृष्टि से देखते हुए उनकी समस्या का निराकरण करते हैं। अखबार का दायित्व है कि जनसमस्या को व्यापक दृष्टि से देखकर उसका समाधान कलम के माध्यम से करें। इस अवसर पर उन्होंने जल, जंगल, जमीन के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक चुनौती है, जिससे पार पाने के लिए पूरा विश्व चिन्हित है। हमें मौजूदा समय के लिए ही नहीं बल्कि भावी पीढ़ी के भविष्य को देखते हुए ठोस काम करना होगा। युवा पत्रकारों के लिए यह मिशन के रूप में अपनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर चिपको आंदोलन की अग्रणीय उनकी पत्नी विमला बहुगुणा, पत्रकार प्रदीप बहुगुणा, समाचार पत्र की संपादक कुसुमलता बडोनी, पत्रकार इंद्रभूषण बडोनी, शिक्षक कैलाश मैठाणी, रेवत सिंह, राकेश बडोनी, उत्सव नैथानी, विधान, सिद्धांत बडोनी आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment