Breaking News:

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026



जहरीली गैस रिसाव से कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, एसडीएम, सीओ भी अस्पताल में भर्ती

 

देहरादून/रुद्रपुर। उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर में मंगलवार सुबह जहरीली गैस फैलने से एक-एक कर कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। पुलिस का कहना है कि क्लोरीन गैस के रिसाव से यह समस्या हुई है। बेहोशी की हालत में लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आजाद नगर में किसी कबाड़ी के यहां क्लोरीन से भरा हुआ सिलिंडर पहुंचा था, जिसमें गैस के रिसाव से आसपास के क्षेत्र में गैस फैल गई और लोगों की तबीयत खराब होने लगी। मामले की सूचना पाकर सबसे पहले ट्रांजिट कैंप पुलिस थाने के सिपाही मौके पर पहुंचे और उन्होंने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। बाद में सूचना पर एसडीआरएफ की टीम और फायर ब्रिगेड के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। संबंधित गैस सिलिंडर को वह ई रिक्शा में रखकर आबादी से जंगल की तरफ ले जा रहे थे। इसी दौरान गैस के रिसाव से अधिकारियों की भी तबीयत खराब होने लगी। जिन्हें आनन-फानन जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गैस का रिसाव होने से वहां आस-पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। साथ ही उल्टी होने की समस्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इससे लोगों में वहां दहशत का माहौल बन गया। सड़क पर लोग जहरीली गैस से बचने के लिए मुंह को कपड़े से ढककर चल रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आबादी के क्षेत्र में इस तरह के खतरनाक कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस विभाग के अधिकारी अभियान चलाकर जांच करेंगे और दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाई की जाएगी। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि आबादी क्षेत्र में किए जा रहे इस तरह के कार्यों की जांच के निर्देश दिए गए हैं, अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंच कर मामले की जांच करेगी।
रेस्क्यू के दौरान उप जिलाधिकारी किच्छा, सीओ सिटी रूद्रपुर, इंस्पेक्टर एसडीआरएफ समेत 10 लोग रेस्क्यू के दौरान प्रभावित हुए हैं। गैस रिसाव के बाद नौ लोगों का आईसीयू में भर्ती हैं। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ मौके के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू कार्य के दौरान एसडीआरएफ के जवान भी गैस रिसाव की चपेत में आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वेल्डिंग मशीन में इस्तेमाल होने वाली क्लोरीन गैस के रिसाव की वजह से घटना हुई है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में सुबह तकरीबन तीन बजे गैस का तेज रिसाव शुरू हुआ था। कबाड़ी के गोदाम में सिलेंडर रखा हुआ था, और गैस रिसाव होने के बाद वह मौके से भाग गया। एनडीआरएफ की टीम सिलेंडर को डिस्पोजल करने के लिए बुलाई गई है और सिडकुल क्षेत्र में 1 वन शक्ति मंदिर से आगे खाली मैदान पर सिलेंडर को डिस्पोजल किया जाएगा। जिला अस्पताल के आईसीयू में गैस पीड़ित एसडीएम, एसडीआरएफ, पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों का हालचाल जाजने के लिए एडीएम वित्त डॉ ललित नारायण मिश्रा पहुंचे हैं। सीएमओ डॉ सुनीता चुफाल रतूड़ी भी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Leave A Comment