Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



टिहरी : देवीधार के पास मैक्स गिरी खाई में, 6 लोगों की मौत

टिहरी/देहरादून । टिहरी में थौलधार ब्लाॅक में ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग पर देवीधार के पास एक मैक्स खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला। ये लोग मैक्स संख्या यूए-07-2256 से चंबा-टिहरी मार्ग से होते हुए भमोरिखाल में चूड़ाकर्म संस्कार के बाद अपने गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। यह हादसा शुक्रवार को अपरान्ह सवा तीन बजे के करीब हुआ। भमोरीखाल से तिखोन की ओर आ रहा रहा मैक्स वाहन ज्वारना-बंगियाली रोड पर देवीधार तोक के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल दस लोग सवार थे और सभी चूड़ाकर्म संस्कार से लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसएएसपी टिहरी डा. योगेंद्र सिंह रावत मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। राजस्व पुलिस और पुलिस ने घायलों और शवों को खाई से निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खड़ी ढलान होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मृतकों में फूलचंद (42 वर्ष) पुत्र सब्बल सिंह, निवासी नेरी गांव, गुड्डी देवी (36 वर्ष) पत्नी रेमश सिंह निवासी बरनू गांव, पार्वती देवी पत्नी कंसर सिंह निवासी बरनू गांव,नत्थे सिंह (60 वर्ष) पुत्र दयालु निवासी तिखोन गांव, क्वांरा देवी (65 वर्ष) पत्नी इंद्र सिंह निवासी तिखोन गांव और वीर सिंह (60 वर्ष) पुत्र मंगल सिंह निवासी डांग गांव शामिल हैं। घायलों में सूरज सिंह (65 वर्ष) पुत्र धूम सिंह, राजेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह, लक्ष्मी देवी (50 वर्ष) पत्नी नरेंद्र सिंह व दर्शनी देवी (50 वर्ष) पत्नी गोविंद सिंह सभी निवासी तिखोन गांव शामिल हैं।

Leave A Comment