Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन मजदूरों की मौत

सितारगंज । लकड़ी से भरे बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया। तीनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्राम नई बस्ती पचपेड़ा नानकमत्ता निवासी कुंवर पाल (34) पुत्र मोहन लाल, बबलू (27) पुत्र बाबूराम और बबलू का साला मोहन स्वरूप (29) पुत्र हरिशंकर शनिवार सुबह एक ही बाइक (यूके 06 एए 0807) से पिपलिया फार्म पुलभट्टा में भूसी भरने का काम करने के लिए निकले थे। विरेंद्रनगर मोड़ पर गलत दिशा से आ रहे लकड़ी से भरे ट्रक (यूपी 23 टी 9513) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुंवर पाल का हेलमेट टूट गया, उसकी और बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहन स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से खटीमा नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे एसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा और हरविंदर कुमार ने क्षतिग्रस्त बाइक एवं ट्रक को कब्जे में ले लिया। साथ ही अस्पताल पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है। नानकमत्ता के ग्राम नई बस्ती पचपेड़ा में तीन अर्थियां एक साथ उठने से गांव में शोक का माहौल है। गांव के एक ही घर से जब जीजा-साले की अर्थी उठी तो परिजनों के विलाप से हर किसी की आंख भर आई। बबलू, उसका साला मोहन स्वरूप और अन्य साथी कुंवरपाल गहरे मित्र थे। तीनों एक साथ ही मजदूरी करने जाते थे और दुनिया को भी तीनों एक साथ ही अलविदा कह गए। मृतक कुंवर पाल की पत्नी आशा देवी और बूढ़ी मां केतकी देवी का  रो-रो कर बुरा हाल है। वह अपने पीछे दो मासूम पुत्र और दो पुत्रियों को बिलखता छोड़ गया। मृतक बबलू का बड़ा पुत्र विक्की (10), विकास (9) और बेटी पवित्रा (6) जहां गुमसुम अपनी मां मीना देवी को ताख रहे थे, वहीं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मोहन स्वरूप भी मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन करता था। उसकी मौत की खबर सुनकर पत्नी पूजा बेसुध हो गई है। मोहन की ढाई साल की बेटी और आठ महीने का बेटा है। परिवारों के एकमात्र सहारा तीनों मजदूरों की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

Leave A Comment