Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



ठगी के आरोपी को छुड़ाने कोतवाली गए भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा

रुड़की । हरिद्वार की मंगलौर कोतवाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंगलौर पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों से पीटती नजर आ रही है। वीडियो में कोतवाल यशपाल बिष्ट भी बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। वीडियो में भाजपा के काफी कार्यकर्ता और नेता भी दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि ये सब किस्सा झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के सामने हुआ है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम झबरेड़ा से बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल के साथ भाजपा के कुछ कार्यकर्ता ठगी के एक आरोपी को छुड़ाने मंगलौर कोतवाली पहुंचे थे।
इस पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई. वहीं, पुलिस ने आरोपी को छोड़ने से मना कर दिया तो भाजपा कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे.वहीं इसके बाद मंगलौर कोतवाल यशपाल बिष्ट बीजेपी के नेताओं को बातचीत के लिए अपने कार्यालय में बुलाते हैं। इस दौरान कोतवाल और एक भाजपा कार्यकर्ता के बीच तीखी बहस हो जाती है। इस दौरान भाजपा विधायक के सामने ही दोनों तरफ से गाली-गलौज होती है। इस दौरान पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई करना शुरू कर देती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस एक कार्यकर्ता को पीटते हुए हवालात की तरफ ले जा रही है। पुलिस द्वारा मारपीट के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस मामले पर बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सागर गोयल, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बहरोज आलम समेत कई मंडल के अध्यक्ष बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून गए हैं।

Leave A Comment