Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



डिजिटल इंडिया सप्‍ताह का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री

modi

डिजिटल इंडिया अभियान के तहत उठाए गए कई कदम अब उस चरण तक पहुंच चुके है जहां संभावित उपयोगकर्ताओं की जागरूकता एवं उनकी सक्रिय भागीदारी डिजिटल प्रौद्योगिकी के सफल होने के लिए आवश्‍यक है। केन्‍द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए आज कहा कि प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के जरिए लोगों को अधिकार संपन्‍न बनाने के उद्देश्‍य से पहली जुलाई को डिजिटल इंडिया सप्‍ताह का शुभारंभ करेंगे। उन्‍होंने कहा कि इस कार्यक्रम की रूपरेखा गेम चेंजर यानी परिदृश्‍य बदलने के हिसाब से बनाई गई है। भारत सरकार विभिन्‍न ऐप्‍लीकेशन्‍स एवं पोर्टल्‍स विकसित करने के लिए कई कदम उठा रही है जो नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने में दीर्घकालिक भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा 01 जुलाई, 2015 को शुभारंभ किए जाने वाले डिजिटल इंडिया सप्‍ताह का लक्ष्‍य लोगों की भागीदारी को प्रोत्‍साहित करना और उनके बीच जागरूकता का सृजन करना है। डिजिटल इंडिया की परिकल्‍पना एक ऐसे प्रमुख कार्यक्रम के रूप में की गई है जो भारत को डिजिटल रूप से अधिकार संपन्‍न समाज और ज्ञान अर्थव्‍यवस्‍था के रूप में रूपांतरित कर दे। इसमें एकल कार्यक्रम के तहत विभिन्‍न कदम निहित हैं जिनमें से प्रत्‍येक का लक्ष्‍य भारत को एक ज्ञान अर्थव्‍यवस्‍था बनने के लिए तैयार करना और पूरी सरकार की संकालित एवं समन्‍वित भागीदारी के जरिए नागरिकों को अच्‍छा प्रशासन सुलभ कराना है।  इस कार्यक्रम की परिकल्‍पना एवं समन्‍वय विभिन्‍न केन्‍द्रीय मंत्रालयों/विभागों व राज्‍य सरकारों के सहयोग के साथ इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डीईआईटीवाई) द्वारा किया गया है। प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया पर निगरानी समिति के अध्‍यक्ष हैं इसलिए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत गतिविधियों की सावधानीपूर्वक निगरानी की जाती है। ई-गवर्नेंस के सभी मौजूदा एवं वर्तमान में जारी कदमों का डिजिटल इंडिया के सिद्धांतों के साथ जोड़ने के लिए पुनर्निर्माण किया गया है।

Leave A Comment