Breaking News:

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026



डीजीएफटी ने क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स के जरिये आवेदन शुल्‍क ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की

credit-card-and-debit-card

प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया विजन को ध्‍यान में रखते हुए, कागजरहित 24×7ऑनलाइन माहौल में कामकाज की दिशा में एक और छोटा लेकिन महत्‍वपूर्ण कदम उठाते हुए विदेश व्‍यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आज आवेदन शुल्‍क क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स और 53 बैंकों (सूची संलग्‍न है) से इलैक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के जरिये भरने के लिए ऑन लाइन भुगतान की सुविधा शुरू की। ऑन लाइन भुगतान की सुविधा वाणिज्‍य सचिव सुश्री रीता ए. तेवतिया ने प्रारम्‍भ की। व्‍यापार में सुविधा प्रदान करने और कारोबार को सुगम बनाने के उपाय के रूप में डीजीएफटी पहले ही निर्यातकों/आयातकों द्वारा विदेश व्‍यापार नीति (2015-16) के अंतर्गत विभिन्‍न आवेदनों को ऑनलाइन जमा कराने की सुविधा प्रारम्‍भ कर चुका है। इस साल के प्रारम्‍भ में डीजीएफटी ने डिजिटल प्रारूप में ऑनलाइन आयातक निर्यातक कोड या उद्यमियों/निर्यातकों/आयातकों के लिए आईईसी जारी करने के वास्‍ते आवेदनों को ऑनलाइन जमा करने की सुविधा चालू कर दी थी। अब 53 बैंकों,  साथ ही साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स के जरिये ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्‍ध हो जाने के साथ ही, अब न सिर्फ विदेश व्‍यापार नीति के अंतर्गत विभिन्‍न योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा,बल्कि जरूरी आवेदन शुल्‍क का ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकेगा, इस प्रकार डीजीएफटीके कार्यालयों में जाने अथवा आवेदन जमा कराने के लिए बैंकों के चक्‍कर लगाने की जरूरत पूरी तरह अनावश्‍यक हो जाएगी। इस नयी सुविधा के प्रारम्‍भ हो जाने के बाद आवेदक डीजीएफटी को शुल्‍क का भुगतान 24×7ऑनलाइन माहौल में अपने घरों/दफ्तरों/ या आईटी कीऑस्‍क के जरिये अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स या नेट बैंकिंग के जरिये कर सकेंगे। यह सुविधा डीजीएफटी के फील्‍ड कार्यालयों को काफी हद तक कागजरहित बनाएगी और भंडारण की जगह पर होने वाले अतिरिक्‍त खर्च की बचत करते हुए उन्‍हें 24×7ऑनलाइन माहौल में कार्य करने में सक्षम बनाएगी। इससे शुल्‍क की राशि को  सरकारी खाते में दो-एक कार्य दिवस में जमा कराना सुनिश्चित हो सकेगा, बैंक ड्रॉफ्ट आदि जमा कराने पर होने वाले अनावश्‍यक विलम्‍ब से बचा जा सकेगा।

Leave A Comment