Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए गाए राजेश खन्ना के हिट गाने, जानिए खबर

मुंबई | आपको राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्म आनंद तो याद ही होगी, जिसमें बाबू मोशाय (अमिताभ बच्चन) यानी डॉ. भास्कर बनर्जी और आनंद (राजेश खन्ना) का संवाद दिल को छू लेता है। कैंसर से जूझ रहे और महज छह महीने के मेहमान आनंद की जिंदादिली के डॉ. भास्कर कायल हो जाते हैं। शायद इसी फिल्म से प्रेरणा लेते हुए राजेश खन्ना के फैन एक डॉक्टर ने असल जिंदगी में अनूठी पहल की है। इस काम में उनके तीन साथी डॉक्टरों ने भी मदद की। मुंबई के जोगेश्वरी इलाके के रहने वाले गौतम काटे मुंह के कैंसर से जूझ रहे थे। कैंसर के भीषण दर्द से टूट चुके गौतम ने पैसों की कमी के चलते उम्मीद छोड़ दी थी। ऐसे में चार डॉक्टर उनके लिए मानो देवदूत बनकर आए। 50 साल के शख्स के कैंसरग्रस्त जबड़े को दोबारा बनाने के लिए डॉक्टरों ने पैसा जुटाया है। मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में प्रैक्टिस करने वाले डॉ. राजेश वालंद, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. जयेश राणावत और डॉ. अग्नीश पटियाल ने पिछले साल 29 दिसंबर को बांद्रा में राजेश खन्ना ट्रिब्यूट शो आयोजित किया। इस दौरान डॉक्टरों ने बॉलिवुड के सुपरस्टार ऐक्टर की फिल्मों के हिट गाने गाए। इस शो के 700 टिकटों से 12 लाख रुपये की आय हुई। काटे की सर्जरी के अलावा 14 अन्य कैंसर मरीजों को इससे मदद मिलेगी। इसके साथ ही डॉक्टरों ने भारत और दूसरे देशों में अपने दोस्तों के जरिए इकट्ठा की गई 9 लाख रुपये की रकम भी डोनेट की है। चौथे स्टेज के कैंसर से पीड़ित काटे पिछले आठ महीनों के दौरान सब कुछ खत्म मानकर चल रहे थे। पैसों की तंगी की वजह से उनके पास खाने तक की दिक्कत थी। सर्जरी के लिए उन्हें 3 लाख रुपयों की जरूरत थी। काटे का छोटा बेटा संजय अभी कॉलेज स्टूडेंट है, जबकि बड़ा बेटा विजय एक निजी कंपनी में 8,000 रुपये मासिक सैलरी पर काम करता है। परिवार के छह लोगों का गुजारा भी मुश्किल से हो पाता है। परिवार की हालत का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने अपनी छोटी सी पहल के जरिए काटे को मेडिकल केयर मुहैया कराने के लिए पर्याप्त राशि इकट्ठा कर ली। उनकी अंधेरी के बीएसईएस अस्पताल में सर्जरी होनी है। इस दौरान उनके जबड़े में फैले ट्यूमर को निकालकर कैंसर का इलाज किया जाएगा। इस बीच सर्जरी से पहले जिंदगी की जंग लड़ रहे काटे ने डॉक्टरों का शुक्रिया जताते हुए कहा, ‘मैं हमेशा उन सभी डॉक्टरों का ऋणी रहूंगा।’

Leave A Comment