Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



त्रिकोणीय टी-20 सीरीज का फाइनल कल, भारत और बांग्लादेश के बीच

Indian-Cricket

भारत को इस त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका से हार मिली थी, लेकिन इसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है. निधास टी20 ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को मजबूत भारत का सामना उलटफेर करने की आदि हो चुकी बांग्लादेश से आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. वहीं बांग्लादेश ने इस सीरीज में दो जीत हासिल की हैं और दोनों बार उसने श्रीलंका को मात दी है. दो बार भारत से परास्त हो चुकी बांग्लादेश की नजरें एक और उलटफेर कर खिताब अपने नाम करने पर होंगी, लेकिन उसकी राह किसी भी कीमत पर आसान नहीं है. भारतीय टीम भी बांग्लादेश के अप्रत्याशित व्यवहार से वाकिफ है और इसी कारण वह उसे हल्के में नहीं ले सकती. भारत ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है. फाइनल में आने से पहले उसकी सबसे बड़ी चिंता कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म भी दूर हो गई है. रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेल वापसी करते हुए बांग्लादेश के माथे पर शिकन ला दी है वहीं, उनके जोड़ीदार शिखर धवन इस सीरीज में खेले गए अभी तक के तीन मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं। अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी पिछले मैच में तूफानी 47 रनों की पारी खेल अपनी चमक बिखेरी थी. इन तीनों के अलावा मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक ने भी अहम समय पर संयम से खेलते हुए भारत को जीत दिलाई हैं. वहीं पिछले मैच में शाकिब अल हसन की वापसी से बांग्लादेश टीम को मजबूती मिली है. कप्तान के तौर पर लौटते ही उन्होंने अपनी टीम को अहम जीत दिलाई. बांग्लादेश की बल्लेबाजी पूरी सीरीज में शानदार रही है. सलामी जोड़ी तमीम इकबाल और लिटन दास ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और उसके बाद मुश्फीकुर रहीम, सौम्य सरकार, महमुदुल्लाह ने टीम के मध्यक्रम को मजबूत किया है. महमुदुल्लाह की ही 18 गेंदों में खेली गई 43 रनों की पारी के दम पर बांग्लादेश ने श्रीलंका को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है। इस मैच में इकबाल ने भी अर्धशतक जड़ा था।

Leave A Comment