Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पिछली बार से 17% कम वोटिंग

VOTERS

 

त्रिपुरा में रविवार को विधानसभा चुनाव में 74 फीसद मतदान हुआ जो पिछले विधानसभा चुनाव के 91.82 फीसद मतदान से 17 फीसद कम है. विधानसभा की कुल 60 सीटों में से 59 पर मतदान हुआ. चारिलाम विधानसभा क्षेत्र में पिछले हफ्ते माकपा उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देब वर्मा की मौत हो जाने के कारण रविवार को मतदान नहीं हो पाया. इस निर्वाचन क्षेत्र में 12 मार्च को वोट डाले जायेंगे. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार राज्य में 74 फीसद मतदाताओं ने वोट डाला. मुख्यमंत्री मानिक सरकार ने अपनी पत्नी पांचाली भट्टाचार्य के साथ मतदान करने के बाद कहा, “यह निश्चित है कि इस चुनाव के बाद वाममोर्चे की आठवीं सरकार बनेगी. हमें इसकी पूरी उम्मीद है.” भाजपा त्रिपुरा के अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब ने दक्षिणी त्रिपुरा के उदयपुर में मतदान करने के बाद कहा, “लोग बदलाव चाहते हैं. लोग त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनने की कामना कर रहे हैं.” भाजपा इस पूर्वोत्तर राज्य में वाम शासन का 25 साल पुराना गढ़ ढहाने की जी-तोड़ कोशिश में जुटी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जैसे पार्टी के दिग्गज खुद ही इस अभियान के अगुवा हैं. भाजपा ने 51 सीटों पर उम्मीदवार उतार रखे हैं. उसने इंडिजिनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) से चुनावपूर्व गठबंधन किया था. बाकी नौ सीटों पर वामविरोधी आईपीएफटी ने अपने उम्मीदवार उतार रखे हैं. मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देब बर्मा के निधन की वजह से चरीलम जनजातीय आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव रद्द हो गया. यहां 12 मार्च को चुनाव होगा. राज्य में 25,73,413 पंजीकृत मतदाता हैं जिनमें 12,68,027 महिलाएं हैं. यहां पर साल 2013 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 92 फीसदी और 2008 में 91 फीसदी मतदान हुआ था.

Leave A Comment