Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम: निर्दलीय उम्मीदवारो का डंका

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में कई नतीजे घोषित हो गए, जबकि कुछ पर मतगणना जारी थी।  पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल चिटगालगांव सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं। वंशीधर भट्ट ने दीपिका को 1299 मतों से पराजित किया। वंशीधर भट्ट को 3389 मत जबकि दीपिका को 2090 मत मिले। चुफाल की बेटी के इस सीट से चुनाव मैदान में होने से इस हॉट सीट पर शुरू से सबकी नजर थी। तमाम प्रयासों के बावजूद भाजपा के हाथ से यह सीट निकल गई। दीपिका का नाम जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रमुख दावेदारों में शामिल होने से भाजपा के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, भाजपा के बागी होकर सरमोली जिला पंचायत सीट से मैदान में उतरे जगत मर्तोलिया ने चुनाव जीता। बागेश्वर जिले के विकासखंड कपकोट में ग्राम प्रधानो के परिणाम घोषित हो गए हैं। लाथी से लछी राम, भनार से भूपाल राम, डोला से महेश सिंह विजय हुए। इसके साथ ही 23 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का परिणाम भी आ गया है। ग्राम सभा जल्थाकोट से ममता देवी, स्यालडोबा से कृष्णा कुमार, बांज झिरोटी से अंजू देवी, मिथुनकोट से हरीश चंद्र चंदोला, भदौरा से गोविन्दी देवी, ठांगा से गीता साहनी, भेंटा से उमेश, नारायण गुंठ से शेखर चंद्र पांडेय, कुनेडा से उषा पांडेय, कंडेकन्याल से प्रेमा कांडपाल, मुस्योली  से भगवान सिंह, ढुंगा से देवेंद्र सिंह, बजीना से तारा देवी, कंडे से बसंत सिंह पंगचैडा से मुन्नी देवी  विजय हुये। विकास खंड गरुड़ के  क्षेत्र पंचायत चैरसो से बबिता देवी विजय  घोषित। लखनी से रमेश चंद्र मिश्रा, मेलाडुगरी से नीमा, कपकोट में ग्राम प्रधानों में दोबाड से प्रेमा, वाछम से मालती देबी, सोराग से गीता देबी, तीख से कुवर सिंह विजय हुए।  देहरादून जिले के थानों जिला पंचायत से कांग्रेस से अश्वनी बहुगुणा निर्वाचित हुए। पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन परिणाम घोषित हुए। चिटगल से चन्द्रशेखर पंत, उपराडा से जितेंद्र सिंह और पाली से पूजा देवी विजयी रहे। पाली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर बराबर मत मिलने से टॉस किया गया। यहां पुष्पा देवी और नीरू देवी को 120- 120 मत मिले। टॉस में पुष्पा देवी जीती। देहरादून के रायपुर के लड़वाकोट से शिवानी कंडारी ग्राम प्रधान चुनी गई। रायपुर ब्लॉक की सबसे कम उम्र महज 25 साल में प्रधान बनी है। उनका कहना है कि गांव की महिलाओं का सशक्त बनाना, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क की सुविधाएं बेहतर करना है। वह गांव से छह उम्मीदवार को हराकर जीती है। डोईवाला विकासखंड में क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधानों के रिजल्ट आने लगे हैं। डोईवाला विकासखंड के अंतर्गत जोगीवाला माफी ग्रामसभा सभा में सोवन सिंह कैंतूरा प्रधान, चक जोगीवाला में भगवान सिंह मेहर प्रधान चुने गए। वहीं, साहब नगर में अमर खत्री बीडीसी, गुमानीवाला प्रथम में किशोरी प्रणाली बीडीसी, साहब नगर में ध्यान सिंह असवाल प्रधान चुने गए। पर्ची से तो कहीं टॉस से हुई जीत हारः टिहरी भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव मेड में प्रधान पद पर मामला टाई हो गया था। वहां पर दोनों प्रताशियांे को 179-179 वोट पड़े। जिसके बाद चुनाव अधिकारी उप जिलाधिकारी पीआर चैहान की ओर से पर्ची डाल कर विजयी प्रत्याशी की घोषणा की गई। पर्ची में सुषमा देवी विजय रही। उधर, पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन परिणाम घोषित। चिटगल से चन्द्रशेखर पंत, उपराडा से जितेंद्र सिंह और पाली से पूजा देवी विजयी रहे। पाली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर बराबर मत मिलने से टॉस किया गया। यहां पुष्पा देवी और नीरू देवी को 120-120 मत मिले। टॉस में पुष्पा देवी जीती। पंचायत चुनाव में देहरादून के रायपुर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 4 सीटों पर परिणाम घोषित हो गए हैं। कुडीयाल सीट से नीतू देवी, हल्द्वाडी से संजय सिंधवाल, सिंधवाल गांव से अतुल सिंह, तलाई से मीनाक्षी देवी जीती हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देहरादून के रायपुर ब्लॉक के गढ़ बुरसखंडा से सुमित्रा देवी, शेरकी से दिनेश, क्यारा से शर्मिला, सिमयारी से दीपक और सिल्ला से विजयराम ग्राम प्रधान के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उधमसिंह नगर जिले के रुदपुर के शांतिपुरी नंबर 1 से प्रधान पद पर कैलाश जोशी, शांतिपुरी नंबर 2 से चंद्रकला कोरंगा, शांतिपुरी 3 व 4 से राहुल तिवारी, जवाहर नगर से दीपा कांडपाल, गडरिया बाग से गीता देवी प्रधान पद पर जीतीं। रुद्रप्रयाग जनपद में अब तक 28 प्रधान के परिणाम घोषित। जिला पंचायत सदस्य के लिए कंडारा सीट सै निर्दलीय सुमन नेगी ने भाजपा के आधिकृत प्रत्याशी को हराया। देहरादून के सहसपुर का पहला परिणाम आया, चंदोटी ग्राम पंचायत से सीता कुमारी प्रधान बनी। रानीखेत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतपत्रो की गिनती शुरू होने के साथ ही परिणाम भी घोषित होने लगे है। ताड़ीखेत ब्लाक के छह ग्राम प्रधानों के भाग्य का फैसला भी हो गया है। विजयी उम्मीदवार खुसी मना रहे है तो पराजित उम्मीदवारों के चेहरे पर मायुसी छाई है।  ताड़ीखेत ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में दुगौड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पद पर दीपा देवी ने अंबा देवी को 26 मतों से शिकस्त दी। दीपा को 176 तथा अंबा देवी को 150 मत मिले। चैकुनी में मनोज सिंह, मौना में रेखा बिष्ट, बिष्ट कोटली से निशा, मंगचैड़ा से कोमल तथा रतगल से भगवती देवी ने ग्राम प्रधान पद पर कब्जा जमा लिया है। अभी तक आए परिणाम चैकाने वाले है। बिष्ट कोटली ग्राम पंचायत में विजयी उम्मीदवार निशा महज पांच मतों से विजयी हुई है। निशा को 108 तथा पराजित उम्मीदवार को 103 मत मिले है। द्वाराहाट में पंचायत चुनावों में कफड़ा न्याय पंचायत के छबीसा गांव से दिनेश कुमार, कफड़ा से दिनेश चंद्र कबडवाल, सैली सुनोली से इंद्र सिंह, बनोली से प्रशांत सिंह, तैली सुनोली से हेमा बिष्ट, सतीनौगांव से भावना सती, बड़ेत से रेखा बिष्ट, मासर से हेमा देवी प्रधान चुने गए। बड़ेत गांव में रेखा ने मंजू को तथा बनोली गांव में प्रशांत ने दीवान सिंह को एक-एक मत से पराजित किया। बागेश्वर जिले विकासखंड कपकोट में ग्राम प्रधान का पहला परिणाम घोषित हुआ। ग्राम सभा झूनी से कुन्दन सिंह, तरसार पतियासार से नरेंद्र सिंह, मिखिला खल्लपट्टा से दुगा देवी, लाहुर से प्रताप सिहं, हरकोट से गगा हरकोटिया, खाती से कैलाश सिंह विजय हुए। बागेश्वर जनपद के विकास खंड गरुड़ में ग्राम प्रधान का पहला परिणाम घोषित। ग्राम सभा जिनखोल से मंजू देवी विजय रही।
अल्घ्मोड़ा जिले के स्यालदे (रानीखेत) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। ब्लॉक के चिंतौली वकफलगैर गांव का परिणाम निकल गया है। विजयी प्रत्याशियों में उत्साह का माहौल है। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होने के बाद विकास खंड के चिंतौली गांव में कलावती देवी ने ग्राम प्रधान पद पर कब्जा जमा लिया है। वहीं, कफलगैर गांव पर कैलाश आर्या ने जीत दर्ज की है। चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक में पहले पहला परिणाम घोषित हो चुका है नेपाल सीमा से लगे मल्ला हाईकोर्ट ग्राम प्रधान पद के लिए गंगा देवी को 176 मत पड़े, जबकि उनके प्रतिद्वंदी को रेखा कार्की को 170 मत पड़े।

Leave A Comment