Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



दबंगों के बुलंद हौसलें : गरीब के घर का सामान फेंका, जानिए खबर

देहरादून । राजधानी दून में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब थाना वसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत बनियां वाला इलाके में भू-माफियाओं ने 15 से 20 युवकों के साथ मिलकर दबंगई दिखाते हुए एक गरीब परिवार का जबरदस्ती घर खाली कराकर सामान बाहर फेंक दिया। इतना ही नहीं, आरोप ये भी है कि दबंगों ने घटना के दौरान घर पर अकेली नाबालिग बच्ची के साथ भी छेड़छाड़ की। नाबालिग के छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी थाना वसंत विहार में दी। लेकिन आरोप है कि थाना पुलिस ने भी भू-माफियाओं का साथ देते हुए आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पूरे प्रकरण के मीडिया में आने के बाद देहरादून एसएसपी ने थाना वसंत विहार प्रभारी को फटकार लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। पीड़ित परिवार का कहना है कि 3 अप्रैल 2021 को स्थानीय भू-माफिया मान सिंह नाम का शख्स एक पुराने लेन-देन के विवाद को लेकर 15-20 दबंगों के साथ उनके घर आया। देखते ही देखते साथ आए लोगों द्वारा घर में रखा सारा सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान घर पर अकेली नाबालिग बच्ची ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने न सिर्फ उसके साथ छेड़छाड़ की, बल्कि मारपीट भी की। इस दौरान बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोग और खेत में काम कर रही मां और बहन मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद उनकी नाबालिग बच्ची डर गई है। पीड़ित बच्ची की मां का यह भी आरोप है कि आरोपी मान सिंह लंबे समय से उनके परिवार से बंधुआ मजदूरों की तरह शोषण कर रहा है। इसी के विरोध के चलते आरोपी उसके ग्राम सभा की जमीन पर बने घर को जबरन खाली कराना चाहता है। फिलहाल इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश एसएसपी देहरादून ने दे दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने वसंत विहार थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए तत्काल पीड़ित परिवार की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट पर संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं एसएसपी ने आरोप के मुताबिक स्थानीय भू-माफिया के खिलाफ विस्तृत जांच कर इस पूरे प्रकरण पर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश भी थाना पुलिस को दिए हैं।

Leave A Comment