Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



दिल्ली में यूरो-6 ग्रेड पेट्रोल-डीजल की बिक्री शुरू

दिल्ली देश का पहला राज्य होगा जहां यह साफ ईंधन मिलेगा। दिल्ली और एनसीआर के लोग साफ पेट्रोल-डीजल का प्रयोग करेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना है। सरकारी तेल कंपनियां दिल्ली में यूरो-6 ग्रेड डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति करेंगी। यूरो-4 ईंधन का इस्तेमाल बंद कर सीधे यूरो-6 का इस्तेमाल शुरू किया जाएगा। यूरो-6 मानक के ईंधन के लिए कंपनियां कोई अतिरिक्त कीमत भी नहीं वसूली जाएगी। दिल्ली के आसपास के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा देश के अन्य बड़े शहरों मुंबई, बेंगलुरु और पुणे समेत 13 शहरों में यूरो-6 ईंधन की बिक्री अगले साल जनवरी से शुरु होगी। वहीं देश के बाकी हिस्सों में इसकी बिक्री 2020 अप्रैल में शुरु होगी। सार्वजनिक तेल मार्केटिंग कंपनियां दिल्ली में अपने सभी 391 पेट्रोल पंपों पर यूरो-6 मानक वाले ईंधन की आपूर्ति शुरू कर देंगी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के निदेशक (रिफाइनरी) बी. वी. रामगोपाल ने कहा कि सार्वजनिक तेल मार्केटिंग कंपनियां दिल्ली के अपने सभी 391 पेट्रोल पंपों पर यूरो-6 मानक वाले ईंधन की आपूर्ति शुरू कर देंगी। वे आगे कहते हैं कि हालांकि कंपनियों ने इस मानक के ईंधन के उत्पादन में बड़ा निवेश किया है। लेकिन इसके चलते ग्राहकों की जेब पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, उन्हें अभी ईंधन अभी भी पुरानी कीमत पर ही मिलेगा। लागत के हिसाब से स्वच्छ ईंधन 50 पैसे प्रति लीटर महंगा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में यूरो-6 मानक के ईंधन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी, तब लागत वसूलने की रूप रेखा तैयार की जाएगी। वे आगे कहते हैं कि कि दिल्ली में लगभग 9.6 लाख टन पेट्रोल तथा 12.65 लाख टन डीजल की सालाना खपत है। उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा रिफाइनरी, हरियाणा की पानीपत रिफाइनरी, मध्य प्रदेश के बिना संयंत्र तथा पंजाब के बठिंडा संयंत्र ने स्वच्छ ईंधन का उत्पादन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अकेले पानीपत संयंत्र पर ही करीब 183 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। आपको बता दें कि साल 2015 में निर्णय लिया गया था कि यूरो-6 मानक ईंधन की आपूर्ति पूरे देश में एक अप्रैल 2020 से शुरू की जाएगी। लेकिन जहरीली धुंध की समस्या को देखते हुए दिल्ली में इसे पहले ही किया जा रहा है।

Leave A Comment