Breaking News:

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026



दिल्ली से मीटिंग के बहाने लाई गयी युवती से गैंगरेप

rep aur rajniti

हरिद्वार। दिल्ली से मीटिंग के बहाने लाई गई एक युवती को शराब के साथ नशीली वस्तु पिलाकर उसके बॉस और एक दोस्त ने एक फ्लैट में कई बार दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार नजफगढ़ की रहने वाली एक युवती दिल्ली की एक फर्म में काम करती है। 27 अगस्त की शाम वह कंपनी के काम से अपने बॉस अनिल ठाकुर, उनके पार्टनर राहुल उर्फ आसिफ, फुरकान एवं मोमिन के साथ हरिद्वार आई थी। राहुल मोमिन और फुरकान अलग होटल में रुके थे। जबकि पीड़िता अपने बॉस के साथ अलग होटल में ठहरी थी। युवती का आरोप है कि 28 अगस्त की शाम मेरे बॉस अनिल उसको उनके फ्लैट पर ले आए। दोनों अलग अलग कमरों में रुके थे। रात में करीब 11 बजे राहुल, फुरकान और मोमिन खाना लेकर आए। आरोप है कि खाने के दौरान इन लोगों ने शराब का एक पैग लगाने के लिए जिद की। जिसके बाद इन लोगों के बहुत ज्यादा कहने पर पीड़िता ने 1 पैग लगा लिया। जिसके बाद उसे नशा होने लगा। खाने और ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाए जाने के कारण युवती को चक्कर आने लगा। युवती का कहना है कि उसके बाद वो अपने रूम में चली गई। आरोप है कि कुछ देर बाद उसका बॉस अनिल और राहुल उसके कमरे में आए। उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह जब युवती उठी तो उसे अपने साथ हुई दरिंदगी का पता चला। जिसके बाद उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन 29 अगस्त की रात हरिद्वार पहुंचे। परिजन युवती को लेकर कोतवाली रानीपुर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली रानीपुर इंचार्ज ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। साथ ही मामले की गहनता से जांच भी शुरू कर दी गई है।

Leave A Comment