Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



दुःखद : एक बाइक ,छह लोग सवार , हुआ दुर्घटना, तीन की मौत

रुड़की । मंगलौर में एक बाइक पर सवार होकर जा रहे छह लोगों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊदलहेड़ी निवासी कुलदीप उर्फ फोनी शनिवार सुबह किसी काम से अपनी पत्नी पूनम और डेढ़ साल के बेटे सागर को लेकर रुड़की आया था। दोपहर में तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच रुड़की रोडवेज बस स्टैंड के पास उसके भाई संदीप की पत्नी मीनाक्षी अपने दो बच्चों चिंकी और किरण के साथ घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। भाभी को देख कुलदीप ने बाइक रोक ली और तीनों को बैठा लिया। इसके बाद एक ही बाइक से छह लोग मंगलौर की ओर चल पड़े। जैसे ही वे कस्बे में एसबीआई की शाखा के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक दूर तक फिसलती हुई सड़क पर जा गिरी। हादसे में कुलदीप की पत्नी पूनम और बेटे सागर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुलदीप, उसकी भाभी और दोनों बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ को देख चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। यहां उपचार के दौरान मीनाक्षी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। आनन फानन में परिजन अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चैहान ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा। शनिवार को मंगलौर में हुए सड़क हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में सिस्टम के साथ बाइक सवार की भी भारी लापरवाही सामने आई है। पहले तो एक बाइक पर छह लोगों ने बैठकर नियम तोड़ा, इसके बाद लॉकडाउन में यातायात नियमों का पालन कराने का दम भरने वाली ट्रैफिक पुलिस से लेकर सीपीयू और सिविल पुलिस को एक बाइक पर सवार छह लोग नजर नहीं आए। जबकि रोडवेज बस स्टैंड के पास पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। इतना ही नहीं तहसील के सामने और मिलिट्री चैक पर पुलिस से लेकर सीपीयू की फौज खड़ी रहती है, लेकिन कहीं भी बाइक सवार को रोका नहीं गया, जो कहीं न कहीं चेकिंग में पुलिस की लापरवाही उजागर कर रहा है। दूसरी ओर, ट्रक चालक की भी लापरवाही सामने आई, जिसे आगे चल रही बाइक नजर नहीं आई और उसने तीन लोगों की जान लेकर परिवार की खुशियां छीन लीं।

Leave A Comment