Breaking News:

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026



दुःखद : कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, तीन घायल

पौड़ी। पौड़ी जिले के रिखणीखाल में एक कार खाई में गिर गई। हादसा गुरुवार देर रात हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हैं। बताया कि उक्त कार सवार फरीदाबाद (हरियाणा) से शादी में शिरकत करने के लिए पौड़ी जिले के रथुवाढाब गांव में जा रहे थे कि तभी ये अनहोनी हो गई। घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि गुरुवार की रात रथुवाढाब और ढौंटियाल के बीच एक इनोवा कार गहरी खाई में गिर गई थी। सूचना पर पुलिस चैकी प्रभारी ओमप्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे वाहन में फंसे लोगों को निकाला। हादसे में तेजवीर पुत्र सुरेंद्र गुसाईं और राजेंद्र सिंह रावत पुत्र मनवर सिंह रावत निवासी फरीदाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। धनवीर पुत्र प्रेम सिंह गुसाईं, मनोज पुत्र सुभाष व सुनील पुत्र संतराम निवासी फरीदाबाद घायल हैं।

बेकाबू ट्रक बागड़ियों के परिवार पर मौत बनकर टूटा, दो लोगों की मौत 

ऋषिकेश । दून हाईवे पर इंद्रमणि बडोनी चैक निकट रामा पैलेस हाईवे पर दौड़ता तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे निवास कर रहे बागड़ियों के परिवार पर मौत बनकर टूटा। यहां सड़क किनारे वर्षों से डेरा लगाकर रह रहे बागड़ियों के परिवार निवास करते हैं। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे को एम्स में भर्ती कराया गया। घटना बीती रात साढ़े दस बजे की है, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि करीब साढ़े 10 बजे एक ट्रक ऋषिकेश से देहरादून की तरफ जा रहा था। तभी ट्रक इंद्रमणि बडोनी चैक से पहले रामा पैलेस के नजदीक सड़क किनारे रह रहे बागड़ियों के डेरे में जा घुसा। यहां यह लोग चारपाई लगाकर सो रहे थे। यह चारों लोग ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विक्रम (22) पुत्र बनवारी और करण (22) पुत्र मंगरु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संगीत (14) पुत्र धारा और उसका बड़ा भाई रणजीत (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। घटना के बाद सभी बागड़ी परिवार के सदस्य इकट्ठा हो गए और मौके पर हंगामा करने लगे। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave A Comment