Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



दुःखद : दो युवाओं की गदेरे में नहाते समय डूबकर मौत

 

पौड़ी। तहसील पौड़ी के राजस्व क्षेत्र स्थित एक गांव के दो युवाओं की गदेरे में नहाते समय डूबकर मौत हो गई है। राजस्व पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है। रविवार को तहसील पौड़ी के राजस्व क्षेत्र पेडुलस्यूं चार स्थित तल्ली ढांढरी के चार युवा डुंगरी गांव के समीप डकुल्या गदेरे में नहाने गए। जहां भीराडांगू स्थान पर गदेरे में नहाने के लिए दो युवक उतरे जबकि दो किनारे पर ही रहे। जैसे ही उन्होंने दोनों को पानी में डूबता देखा तो वे दोनों भी उन्हें बचाने पानी में उतर गए। जैसे-तैसे पानी में डूबे दोनों युवाओं को बाहर निकालकर स्थानीय लोगों की मदद व 108 से युवाओं को पौड़ी जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पेडुलस्यूं चार राजस्व क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि तल्ली डुंगरी निवासी प्रमोद सिंह (32) पुत्र रघुवीर सिंह और मोहित नेगी (34) पुत्र महावीर सिंह की गदेरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि गदेरे में यह स्थान दुर्घटना संभावित है लेकिन यहां सुरक्षा की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। वहीं विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर घटना के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। वही, खेत में चारा लेने गए तीन युवक गंगा नदी में नहाते वक्त बह गए। इसमें से एक युवक किसी तरह बाहर निकल आया। दो युवक गंगा नदी में डूबकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह रायसी चौकी क्षेत्र के गांव सोपरी शिवपुरी निवासी अक्षय (20), ललित (21) और अंकित (20) घर से चारा लेने के लिए बालावाली के गंगा नदी के किनारे गए थे। बताया जा रहा है कि चारा काटने के बाद तीनों गंगा नदी में नहाने लगे। गंगा नदी में तेज बहाव के चलते तीनों बहने लगे। किसी तरह अक्षय गंगा नदी से बाहर निकल आया। ललित और अंकित तेज बहाव में बहने लगे। इस बीच अक्षय ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया। एसडीआरएफ ने करीब दो घंटे तक गंगा नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों के डूबने की सूचना पर परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों युवकों की लगातार तलाश की जा रही है।

Leave A Comment