Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



दुःखद : फ्लाई ओवर से गिरकर बाइक सवार की मौत

 

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में 25 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद का रहने वाला ललित सागर (25) बाइक से ऋषिकेश घूमने आया था, जबकि परिजन कार से आए थे। सभी ने नीलकंठ महादेव के दर्शन भी किए थे। बुधवार को सभी ऋषिकेश से फरीदाबाद लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही ललित हरिद्वार में प्रेमनगर फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी उसकी तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पुल के किनारों से टकराई और ललिल छिटककर कई मीटर नीचे सड़क पर जा गिरा। जिसके कारण ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। कनखल थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आनन-फानन में ललित को सिटी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन उपचार के दौरान ललित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन कार के जा रहे थे, जबकि ललित अपनी बाइक से जा रहा था। परिजनों ने बताया कि ललित ऋषिकेश से हरिद्वार तक उनके साथ ही था, लेकिन हरकी पैड़ी पर वो बाइक से आगे निकल गया था और वहां से करीब दो किलोमीटर आगे जाकर कनखल क्षेत्र में ललित हादसे का शिकार हो गया। परिजन सड़क पर भीड़ देखकर रूके थे. तभी उनकी नजर ललित की बाइक पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। कनखल थाने के निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि फ्लाईओवर पर मवेशियों की भीड़ थी। ऐसे में ललित ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और वो सीधे फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave A Comment